भगवान शिव (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

आज शनि प्रदोष व्रत पर करें ये चमत्कारी उपाय, वैवाहिक जीवन से लेकर आर्थिक क्षेत्र में बनेंगे लाभ के योग

Shani Pradosh Vrat 2026 Remedies: आज शनि प्रदोष व्रत पर किए गए कुछ सरल उपायों से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ने और आर्थिक उन्नति के योग बनने की मान्यता है। जानिए इन शुभ उपायों के बारे में।

सीमा कुमारी

Shani Pradosh Vrat For Wealth And Married Life: आज 27 जून 2026 को शनि प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। यह शुभ तिथि भगवान शिव के भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन श्रद्धालु विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं और अच्छे जीवन की कामना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्ची श्रद्धा से शिव पूजा करने पर जीवन के कष्ट दूर होते हैं तथा सुख-समृद्धि और शनि दोष से राहत का आशीर्वाद मिलता है।

शनि प्रदोष व्रत के दिन करें ये चमत्कारी उपाय

  • कलावा लिपटा हुआ नारियल अर्पित करें

ज्योतिषयों के अनुसार, सुखी जीवन पाने के लिए शनि प्रदोष व्रत के दिन शिव मन्दिर जाकर भगवान शिव को कलावा लिपटा हुआ नारियल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन में सुख ही सुख मिलेगा।

  • 11 फूलों और 11 बेलपत्रों से बनी माला अर्पित करें

इसके अलावा, शनि प्रदोष व्रत के दिन आपको शिवलिंग पर 11 फूलों और 11 बेलपत्रों से बनी माला चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में नयापन आयेगा।

  • ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ’

अगर आप परिवार के मुखिया हैं और चाहते हैं कि परिवार के सब लोग आपके फैसलों में आपके साथ बने रहें, तो आज के दिन आपको भगवान शंकर के आगे हाथ जोड़कर उनके इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए।

  • शमी पत्र अर्पित करें

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि समाज में मान - सम्मान पाने के लिए शिवलिंग पर शमी पत्र अर्पित करने चाहिए। साथ ही भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जप करना चाहिए । भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र इस प्रकार है- ऊँ नमः शिवाय। ये उपाय करने से आप जीवन में खूब नाम कमायेंगे।

  • शिवजी और माता पार्वती को कलावा बांधे

अगर आप काफी दिनों से अपनी लड़की या लड़के के लिये कोई रिश्ता ढूंढ रहे हैं, लेकिन आपको कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा है, तो आज के दिन आपको शिव मन्दिर में जाकर शिवजी और माता पार्वती को कलावे से एक सूत्र में बांधना चाहिए। साथ ही माता पार्वती को लाल चुनरी चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से आपको अपनी लड़की या लड़के के लिये जल्द ही कोई अच्छा रिश्ता मिलेगा।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता