Signs Of Good Luck On Saturday: सप्ताह का प्रत्येक दिन हिंदू मान्यताओं के मुताबिक किसी न किसी देवी देवता को समर्पित रहता है। जैसे सोमवार का दिन भगवान शंकर मंगलवार का दिन पवन पुत्र हनुमान उसी प्रकार शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन कुछ चीजों का दिखना शनिदेव की कृपा का प्रतीक माना जाता है। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
ज्योतिषयों के अनुसार, शनिवार के दिन अगर आपको काली गाय दिखे तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। वहीं अगर गाय बछड़े को दूध पिलाते नजर आए तो समझ लीजिए आपके अच्छे दिन आने वाले हैं और शनि देव आपको छप्परफाड़ धन लाभ दे सकते हैं। गाय के दिखने पर सुख-समृद्धि आपके जीवन में आती है।
शनिवार के दिन काली गाय के अलावा, कौआ दिखना भी दिखना शुभ बताया गया है। खासकर कोआ अगर आपके घर की छत पर, या बालकनी पर आपको दिखाई दे जाए तो समझ जाइए शनि देव आपके जीवन के कष्टों को दूर करेंगे और आपके जीवन में संतुलन लौटेगा।
शास्त्रों में शनिवार के दिन काले कुत्ते का दिखना भी बेहद शुभ होता है। खासकर अचानक से अगर कुत्ता आपके सामने आ जाए तो। काले कुत्ते का दिखना भी शनि देव की कृपा का प्रतीक है। ऐसा होने पर शनि देव आपके जीवन की परेशानियों को दूर करते हैं।
शनिवार के दिन आपको रास्ते में कोई व्यक्ति सरसों के तेल का बर्तन ले जाता दिखाई दे या कोई जरूरतमंद आपसे तेल मांगने लगे तो समझ जाइए कि शनि देव आपके जीवन से दिक्कतों को दूर करने वाले हैं। ऐसी स्थिति में आपको जरूरत मंद को तेल अवश्य देना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर शनिवार के दिन आपके दरवाजे पर कोई भिखारी आता है तो उसे खाली हाथ न जाने दें। अपनी क्षमता के अनुसार उसे कुछ ना कुछ दान जरूर दें। माना जाता है कि भिखारी को दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और सारी मुश्किलें दूर कर देते हैं। इसके अलावा, शनिवार के दिन जूते-चप्पल अचानक चोरी हो जाना भी शनि देव का एक शुभ संकेत माना जाता है।