वैकुंठ धाम  (फोटो.एआई)
धर्म

Seven Gates Of Vaikuntha: वैकुंठ के 7 द्वार क्या हैं? जानें काम, क्रोध और अहंकार के पीछे छिपा आध्यात्मिक रहस्य

Seven Gates Of Vaikuntha Dham: हिंदू पुराणों में वैकुंठ के 7 द्वार को आध्यात्मिक यात्रा के सात चरण बताए गए हैं। आइए जानते हैं इन 7 द्वार के मायने और इन पर विजय पाना क्यों जरूरी है।

रीता राय सागर

Seven Gates Of Vaikuntha Meaning: हिंदू धर्म में वैकुंठ धाम की चर्चा पुराणों में मिलती है। मान्यता है कि वैकुंठ धाम भगवान विष्णु को समर्पित है। यह दिव्य धाम वैकुंठ, सात पवित्र द्वारों से सुरक्षित है। माना जाता है कि इन सात द्वारों को पार करने के बाद ही जीवात्मा मोक्ष यानी जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति पाता है।

यह अवधारणा वैष्णव परंपरा से जुड़ी हुई है और विशेष रूप से वैकुंठ एकादशी के अवसर पर इसका महत्व और बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन वैकुंठ द्वार भक्तों के लिए खुलते हैं और भगवान विष्णु की सच्ची भक्ति करने वालों को मोक्ष का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

वैकुंठ तक पहुंचने के सात आध्यात्मिक द्वार

धार्मिक ग्रंथों और मंदिरों की परंपराओं के अनुसार, ये सात द्वार केवल भौतिक प्रवेश द्वार नहीं हैं, बल्कि आध्यात्मिक यात्रा के सात महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। इनका अर्थ है कि व्यक्ति अपने भीतर मौजूद नकारात्मक शक्तियों पर विजय प्राप्त करे।

वैकुंठ के 7 द्वार के मायने

  • काम

पहला द्वार सांसारिक इच्छाओं और वासनाओं पर नियंत्रण पाने का प्रतीक है। आध्यात्मिक रूप से प्रगति पाने के लिए व्यक्ति को अनावश्यक इच्छाओं का त्याग करना आना चाहिए।

  • क्रोध

क्रोध को आध्यात्मिक मार्ग की सबसे बड़ी बाधा माना जाता है। कहा जाता है कि इस द्वार को पार करने के लिए धैर्य, संयम और इंसान को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होता है।

  • लोभ

तीसरा द्वार लालच है, जो मुक्ति का संदेश देता है। आवश्यकता से अधिक धन, वस्तुओं या सुख-सुविधाओं की चाह आध्यात्मिक विकास की राह में बाधा बन सकती है।

  • मोह

यह द्वार सांसारिक संबंधों और भौतिक वस्तुओं के प्रति अत्यधिक संलिप्तता से मुक्त होने का प्रतीक है। इसका अर्थ रिश्तों का त्याग नहीं, बल्कि उनमें संतुलन को बनाए रखना और वैराग्य का भाव रखना है।

  • अहं या घमंड

घमंड और अभिमान व्यक्ति को ईश्वर से दूर कर देते हैं। इस द्वार को पार करने का अर्थ है विनम्रता अपनाना और स्वयं को श्रेष्ठ मानने की भावना का त्याग करना।

  • ईर्ष्या

छठा द्वार ईर्ष्या और दूसरों से तुलना करने की प्रवृत्ति को छोड़ने का संदेश देता है। जब व्यक्ति दूसरों की सफलता से जलना छोड़ देता है, तभी मन में शांति आती है।

  • अहंकार

सातवां और अंतिम द्वार अहंकार के भाव को पूर्ण रूप से त्यागना होता है। जब व्यक्ति अपने भीतर के 'मैं' की भावना को त्याग कर उससे ऊपर उठ जाता है, तब उसकी आत्मा भगवान विष्णु के दिव्य स्वरूप से एकाकार होने की दिशा में अग्रसर होती है।

वैकुंठ द्वार और मंदिरों की परंपरा

वैकुंठ एकादशी के दिन भगवान विष्णु के कई मंदिरों में विशेष वैकुंठ द्वार खोले जाते हैं। इनमें तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर की परंपरा सबसे प्रसिद्ध मानी जाती है। मान्यता है कि इस पवित्र द्वार से श्रद्धापूर्वक प्रवेश करने वाला भक्त भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाता है।

केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, आत्मशुद्धि की यात्रा

आध्यात्म के अनुसार, वैकुंठ के सात द्वार केवल मंदिरों में बने प्रवेश द्वार नहीं हैं, बल्कि मनुष्य के भीतर होने वाली आध्यात्मिक यात्रा का प्रतीक हैं। इन सात चरणों से गुजरने का अर्थ है अपने भीतर बैठे काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर और अहंकार से मुक्ति पाना। जब इंसान का मन इन विकारों से मुक्त हो जाता है, तब व्यक्ति भगवान विष्णु की शरण में पहुंचता है और मोक्ष को प्राप्त करता है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना