लड्डू गोपाल की छठी  (सौ.AI)
धर्म

Laddu Gopal 2026 : 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? जानें पूजा की विधि और कान्हा को क्या लगाएं भोग

Laddu Gopal: जन्माष्टमी के छह दिन बाद लड्डू गोपाल की छठी मनाई जाती है। इस हिसाब से साल 2026 में 9 सितंबर को छठी का पर्व मनाया जाएगा। छठी की परंपरा नवजात बच्चे के जन्म के छठे दिन संस्कार से जुड़ी है।

सीमा कुमारी

Laddu Gopal Chhathi Date: 4 सितंबर 2026 को पूरे देशभर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया गया। अब लड्डू गोपाल की छठी मनाई जाएगी। धार्मिक एवं लोक मान्यता के अनुसार, छठी की परंपरा नवजात बच्चे के जन्म के छठे दिन मनाए जाने वाले संस्कार से जुड़ी मानी जाती है।

इसी भक्तिभाव से कृष्ण भक्त बाल कृष्ण की भी छठी मनाते हैं। इस दिन लड्डू गोपाल को छोटे बच्चे की तरह सजाते और सवारते है और उनके स्वस्थ,सुखी जीवन की कामना की जाती है।

किस दिन है लड्डू गोपाल की छठी?

ज्योतिष पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 2026 में लड्डू गोपाल की छठी 9 सितंबर, बुधवार को मनाई जा रही है। जबकि कुछ जगहों पर छठी का पर्व 10 सितंबर को भी मनाया जा रहा है।

कान्हा जी की छठी कैसे मनाई जाती है?

  • इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद लड्डू गोपाल को उठाकर उन्हें दूध में जल मिलाकर स्नान कराएं।

  • इसके बाद लड्डू गोपाल को विशेष रुप से पीले रंग के वस्त्र पहनाएं।

  • उसके बाद उनके लिए घर पर ही काजल बनाएं और उन्हें अपनी छोटी उंगली से लगाएं।

  • इसके बाद उनकी आरती करें और उन्हें बिना प्याज लहसुन से बना भोजन का ही भोग लगाएं।

  • लड्डू गोपाल की छठी के भोग के लिए कढ़ी, चावल, माखन मिश्री, धनिया की पंजीरी और खीर को भोग जरूर लगाएं।

  • हर भोग में तुलसी दल जरुर डालें। अपने हाथों से उन्हें पुरी श्रद्धा के साथ भोग लगाएं।

  • लड्डू गोपाल की छठी विशेष रुप से शाम के समय मनाई जाती है।

  • लड्डू गोपल को झूले पर बैठाएं और उन्हें झूला झुलाएं और फिर उनके भजन गाएं।

  • फिर कुछ पैसे लेकर लड्डू गोपाल के ऊपर से वार फेर करें और प्रसाद परिवार को बांट दें।

लड्डू गोपाल की छठी मनाने का मुख्य संदेश

लड्डू गोपाल की छठी मनाने का मुख्य संदेश केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप के प्रति वात्सल्य और प्रेम प्रकट करने का शुभ अवसर है।

इस दिन घर में भक्ति, आनंद और सकारात्मक वातावरण बनाए रखें। भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े प्रेम, करुणा और धर्म के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें।

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी