सावन का अंतिम प्रदोष व्रत  (सौ.AI)
धर्म

Vivah Upay: शादी की बात आगे बढ़कर क्यों रुक जाती है? सावन के अंतिम प्रदोष पर करें शिव-पार्वती से जुड़ा ये उपाय

Pradosh Vrat: शादी में देरी या सही रिश्ता मिलने में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सावन के अंतिम प्रदोष पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। मान्यता है कि इससे विवाहबाधाएं दूर होती हैं।

सीमा कुमारी

Sawan Last Pradosh Upay : आपने अक्सर देखा होगा कि कई लोगों की पढ़ाई-लिखाई अच्छी होती है और करियर भी अच्छा होता है, फिर भी उन्हें विवाह के लिए योग्य यानी सही रिश्ता नहीं मिल पाता या रिश्ता तय होते-होते किसी न किसी वजह से टूट जाता है।

ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में विवाह में देरी के पीछे कुंडली में ग्रहों की स्थिति को माना जाता है। खासतौर पर शनि और मंगल को विवाह में अड़चन का कारण माना जाता है, वहीं गुरु की कमजोर स्थिति भी विवाह में देरी से जुड़ी मानी जाती है।

ऐसे में सावन का अंतिम प्रदोष व्रत का पावन तिथि आपके लिए शुभ हो सकता है। जो कि कल 25 अगस्त 2026 को है। मान्यता के अनुसार इस दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें अर्पित कर श्रद्धापूर्वक पूजा करने से विवाह संबंधी बाधाओं के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।

सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर करें उपाय

शिवलिंग पर जल चढ़ाकर 11 बेलपत्र अर्पित करें

विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल और 11 बेलपत्र चढ़ाएं। विवाह की मनोकामना रखने वाले लोग प्रदोष के दिन सुबह यह उपाय कर सकते हैं।

इसके बाद भगवान शिव के मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने की परंपरा है। मान्यता है कि श्रद्धा के साथ शिव आराधना करने से मनोकामना के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

अशोक सुंदरी पर लगाएं हल्दी

इसके अलावा, विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए अशोक सुंदरी के स्थान पर शुद्ध घी या हल्दी की बिंदी लगाएं और माता पार्वती से विवाह संबंधी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करें। धार्मिक मान्यता है कि, ऐसा करने से विवाह संबंधी बाधाए दूर होती है।

कुंदकेश्वर महादेव का स्मरण करें

शिव महापुराण के मुताबिक, विवाह संबंधी बाधाए दूर करने के लिए दो लोटे जल लेकर शिवलिंग पर ‘कुंदकेश्वर महादेव’ का नाम स्मरण करते हुए जल अर्पित करें। ऐसी मान्यता है कि, इससे विवाह संबंधी बाधाए दूर होती है।

महामंत्र का जाप करें

विवाह संबंधी बाधाए दूर करने के लिए मंत्र जाप करना भी शुभ होता है। मंत्र जाप के लिए ‘ॐ गौरीशंकराय नमः’ या ‘ॐ नमः मनोभिलाषितं वरं देहि वरं ह्रीं ॐ गोरा पार्वती देव्यै नमः’ मंत्र की एक माला (108 बार) का रोज जाप करें।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें