भगवान शिव का भोग ( सौ.AI) 
धर्म

Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर

Sawan 2026 Lord Shiva Favorite Bhog: सावन 2026 में भगवान शिव को उनकी प्रिय भोग सामग्री अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। जानिए किन खास भोगों को चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते है।

सीमा कुमारी

Lord Shiva Favorite Bhog In Sawan: शिव आराधना का पावन महीना सावन कल 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। वैसे तो देवों के देव महादेव अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा से ही प्रसन्न हो जाते हैं। उन्हें एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करने मात्र से भी उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

लेकिन सावन माह में भोलेनाथ को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से जातक पर महादेव की विशेष कृपा बरसती है। तो सावन की पूजा में जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा के साथ ही उनकी प्रिय चीजों का भोग भी जरूर चढ़ाए।

भगवान शिव को लगाएं इन खास चीजों का भोग

  • भांग और धतूरा

 भगवान शिव को भांग और धतूरा बहुत प्रिय है। इन दोनों को शिव प्रसाद में शामिल करना बहुत शुभ माना जाता है। सावन के दौरान भांग को मिश्री या दूध के साथ मिलाकर भोग लगाया जाता है। इसे अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है। साथ ही शिव कृपा मिलती है।

  • मालपुआ का भोग

सावन में पूजा के बाद भोले भंडारी को घीर में तले हुए मालपुए का भोग अवश्य लगाएं। ऐसा करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि शिवजी को मालपुआ का भोग लगाने से जीवन की समस्त परेशानियां दूर हो जाती हैं।

  • बेल का फल

बेल का फल और बिल्व पत्र दोनों ही भगवान शिव को बहुत ही प्रिय हैं। शिव जी को बेल का फल भोग लगाने से वे खुश होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है।

  • हलवा का भोग

भोलेनाथ को हलवा का भोग भी लगा सकते है। सावन माह में यानी सावन सोमवार के दिन शिवजी को सूजी, कुट्टू का हलवा का भोग लगाएं। इसमें मेवा भी जरूर डालें। हलवा का भोग लगाने से घर में बरकत और सुख-समृद्धि आती है।

  • सफेद रंग की मिठाई

भगवान शिव को सफेद रंग की मिठाई चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। तो सावन माह में पूजा के बाद पशुपति नाथ को सफेद खोया, मावा की बर्फी वाली मिठाई का भोग भी जरूर लगाएं।

  • पंचामृत

पंचामृत भी भगवान शिव पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सावन में शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करने के बाद इसे भोग के रूप में भी चढ़ाया जाता है। कहते हैं कि पंचामृत का भोग लगाने से व्यक्ति को आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM