सत्तू का सेवन (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Sattu Benefits In Nautapa : 25 मई से 2026 की नौतपा शुरू, जानिए इन दिनों सत्तू क्यों है सेहत के लिए वरदान

Sattu Benefits In Nautapa 2026: 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए सत्तू का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को ठंडक देने, डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है।

सीमा कुमारी

Nautapa 2026 Start Date: इस साल 2026, 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। जो पूरे 9 दिनों तक रहता है। कहा जाता है कि नौतपा के दौरान सूर्य देव का ताप अपनी चरम सीमा पर होता है। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है। इन नौ दिनों तक गर्मी से राहत के लिए ठंडी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर,सत्तू का सेवन करना। ज्योतिष एवं स्वास्थ्य दोनों दृष्टि से नौतपा में सत्तू का सेवन करना बेहद फायदेमंद बताया गया है।

आखिर नौतपा में सत्तू का सेवन क्यों करना चाहिए?

बताया जाता है कि, नौतपा के 9 दिनों में भीषण गर्मी और लू चलती है। इनसे बचने के लिए सत्तू का सेवन करना बड़ा फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ डिहाइड्रेशन से बचाता है और पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। भुने चने से बना सत्तू पोषक तत्वों से भरपूर होता है और सेहत के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। इसलिए नौतपा में सत्तू का सेवन  करने की सलाह दी जाती है।

नौतपा में सत्तू खाने के ज्योतिषीय फायदे

ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो सत्तू का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है। सत्तू चने को भूनकर बनाया जाता है इसका रंग पीला होता है। सत्तू को सत्तू को ऊर्जा, ज्ञान और शीतलता का प्रतीक माना गया है।

गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि से होता है। सत्तू का सेवन और दान करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। आप सूर्य देव को सत्तू का भोग भी लगा सकते है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गर्मियों में सत्तू का दान करना शुभ माना गया है। सत्तू का संबंध सूर्य और मंगल से भी माना जाता है। इससे इन ग्रहों के दोष से राहत मिलती है। आप इस उपाय को कर सकते है।

नौतपा में किन 5 चीजों का करें दान

  • गेंहू या चावल का दान

गेंहू या चावल का दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है।आप नौतपा में अन्न का दान कर सकते हैं. गरीब या जरूरतमंद को अन्न दान करें।

  • फलों का दान

नौतपा में ऐसे फलों का दान करना शुभ होता है जिसमें जल की मात्रा अधिक हो। नौतपा में खरबूजे का दान करना शुभ माना गया गया है आप खरबूजा दान कर सकते हैं।

  • पानी का दान

नौतपा की भीषण गर्मी और लू से राहत के लिए पानी का दान शुभ बताया गया है। नौतपा में प्यासे को पानी पिलाने से पुण्य मिलता है. इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।

  • शरबत का दान

नौतपा में शीतल पेय और ठंडे शरबत का दान करना चाहिए. ज्येष्ठ महीने में नौतपा के दौरान आप इसका दान कर सकते हैं।

  • पंखे दान करना

गरीबों और जरूरतमंदों को गर्मी से राहत के लिए आप पंखे का दान कर सकते हैं. हाथ वाले पंखे या बिजली के पंखे दान करना शुभ होता है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM