प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक) 
राशिफल

Birthday Horoscope: क्या आज आपका जन्मदिन है? जानें साल के उन 3 महीनों के बारे में जो बदल देंगे आपकी किस्मत!

Birthday Rashifal: जन्मदिन केवल जश्न का मौका नहीं होता, बल्कि यह आपके आने वाले साल की नई शुरुआत का संकेत भी देता है। ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में कुछ खास महीने ऐसे होते हैं।

प्रीति शर्मा

Today Birthday Horoscope: जिन जातकों का आज जन्मदिन है, उनके लिए आने वाला वर्ष मिला-जुला लेकिन अंततः सुखद परिणाम देने वाला सिद्ध होगा। साल की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और पुराने मित्रों के सहयोग से होगी। हालांकि साल के मध्य में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं लेकिन वर्ष का अंत मान-सम्मान और यश लेकर आएगा।

वर्ष के शुरुआती महीनों में आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है जो न केवल मानसिक प्रसन्नता देगी बल्कि आर्थिक सहयोग का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। मध्य वर्ष में थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है सामाजिक कार्यों से मोहभंग हो सकता है और व्यर्थ की भागदौड़ के कारण थकान व मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वर्ष के अंतिम चरण में स्थितियां आपके पक्ष में होंगी और घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

आर्थिक लाभ के प्रबल योग

इस वर्ष मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह समय उत्तम है। व्यापार में किए गए पुराने प्रयासों का फल अब प्राप्त होगा।

वृष और तुला राशि

वृष और तुला राशि वालों के लिए यह वर्ष सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपकी प्रगति सराहनीय रहेगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ या मनोरंजक यात्रा पर जाने के अवसर मिलेंगे।

कर्क और सिंह राशि

इन दो राशियों के जातकों को इस वर्ष विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आपके गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। कार्यस्थल पर अपनी योजनाओं को साझा न करें और किसी भी विवाद से दूर रहें। सतर्कता ही आपका सबसे बड़ा बचाव है।

मिथुन और कन्या राशि

मिथुन और कन्या राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे इस वर्ष जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना हितकर रहेगा। यदि आप संयम से काम लेंगे तो बिगड़ते हुए काम भी साल के अंत तक बन जाएंगे।

मकर और कुंभ राशि

आपके लिए यह वर्ष भावनाओं और यादों से भरा रहेगा। बचपन के किसी मित्र की मदद से आपके करियर या व्यवसाय को एक नई दिशा मिल सकती है। पुराने रिश्तों को सहेजने का यह सही समय है।

धनु और मीन राशि

धनु और मीन राशि के जातकों का आत्मविश्वास इस वर्ष सातवें आसमान पर रहेगा। आप कठिन परिस्थितियों में भी अपने साहस के बल पर बाहर निकलने में सफल रहेंगे। आपके पराक्रम की सराहना होगी और रुके हुए सरकारी कार्य पूर्ण होंगे।

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून

UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

ठंड के मौसम में दिल्ली में हवा जहरीली क्यों हो जाती है? जानें 5 बड़े कारण

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे

4 साल की जगह 6 साल सेना में रहेंगे अग्निवीर, क्या इस दौरान कर सकेंगे शादी? जानें मौजूदा नियम और नया अपडेट