आज का राशिफल 28 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो) 
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Daily Horoscope: 28 जुलाई 2026 का मंगलवार कई राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ राशि वालों को खर्च और महत्वपूर्ण फैसलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अपूर्वा नायक

Daily Horoscope 28 July 2026: मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है। जहां एक ओर कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में सफलता के योग हैं, तो कुछ राशि के जातकों को बिजनेस और जॉब में सफलता मिलने के योग हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन कई राशियों के जातकों को खर्च, स्वास्थ्य और फैसला लेने में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते है कि मंगलवार को किस राशि वालों के लिए कैसा दिन रहने वाला है। आइए जानते हैं आज जन्मे बच्चों का भविष्य, सभी 12 राशियों का राशिफल और आज का व्यापारिक संकेत।

आज जन्मे बच्चों का भविष्य

आज जन्म लेने वाले बच्चे शांत, स्वाभिमानी और कर्मठ स्वभाव के होंगे। वे अपने कार्यों के प्रति सजग रहेंगे तथा अन्याय का विरोध करने वाले होंगे। क्रोध आने पर जल्द शांत नहीं होंगे, लेकिन स्वतंत्र सोच और आत्मविश्वास के बल पर जीवन में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। शिक्षा सामान्य रह सकती है, जबकि भविष्य में स्वतंत्र व्यवसाय में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं।

सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

मेष

मेष राशि वाले जातक धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी बीमार व्यक्ति को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापार और व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं।

वृषभ

वृषभ राशि वाले जातक सामूहिक कार्यों में सभी की राय लेकर आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और आय में संतोषजनक वृद्धि के योग बन रहे हैं।

मिथुन

मिथुन राशि के जातक धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें। साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात या शुभ समाचार मिल सकता है। जिम्मेदारियां समय पर पूरी होंगी।

कर्क

कर्क राशि के जातक जोखिम वाले कार्यों से दूरी बनाए रखें। बातचीत में मधुरता रखें। प्रतियोगी परीक्षा या शिक्षा से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी चिंता और अतिरिक्त खर्च बना रह सकता है।

सिंह

सिंह राशि के जातक आज निर्णय लेने में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नए कार्य या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। परिवार में सुख और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा।

कन्या

कन्या राशि के जातक नौकरीपेशा लोग नए अवसरों की तलाश कर सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है।

तुला

तुला राशि के जातक नए व्यापारिक सौदे लाभदायक साबित होंगे। व्यापारिक लेन-देन में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी सम्मानित या पूज्य व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। कामकाज की व्यस्तता बढ़ेगी, इसलिए समय का सही प्रबंधन करें। नई योजनाओं का विस्तार होगा और साहस के बल पर सफलता प्राप्त होगी।

धनु

धनु राशि के जातकों का पारिवारिक आयोजन से मन प्रसन्न रहेगा। लक्ष्य अधिक होने के कारण व्यस्तता बनी रहेगी। अनावश्यक कार्यों से बचें और बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्ती करनी पड़ सकती है, जिससे कुछ सहयोगी नाराज हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ मिलने के योग हैं। किसी सुंदर स्थान की यात्रा का अवसर भी मिल सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि के जातक अपनी प्रतिभा के बल पर कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। पुराने कार्य पूरे होंगे। रोजगार से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अनावश्यक खर्चों से बचना लाभदायक रहेगा।

मीन

मीन राशि के जातक बढ़ते खर्चों के कारण आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा का योग है। धार्मिक कार्यों की योजना बनेगी। रोजगार या नए कार्य से जुड़ी सकारात्मक सूचना मिलने की संभावना है।

व्यापार-भविष्य

आज आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड और शक्कर में तेजी के संकेत हैं। वहीं गेहूं, जौ, चना तथा अन्य अनाजों में नरमी का रुख बना रह सकता है। वायदा बाजार में पिछले दिन की तुलना में भाव ऊंचे रहने और तेजी जारी रहने के योग हैं।

भाग्यांक: 3633

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM

क्या है झीरम घाटी हत्याकांड? 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा