आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो) 
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 February: मिथुन और धनु राशि वाले रहें सावधान, जानें किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार

Horoscope Today 11 Feb 2026: आज आपका भाग्य साथ देगा या करना होगा संघर्ष? जानिए 11 फरवरी 2026 को ग्रहों की चाल आपकी आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन पर क्या असर डालेगी।

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

Today Horoscope: आज 11 फरवरी 2026 बुधवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज जहां कुछ राशियों के लिए निवेश और उन्नति के द्वार खुलेंगे वहीं कुछ को स्वास्थ्य और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए विस्तार से जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ संजीत कुमार मिश्रा जी से मेष से लेकर मीन तक की सभी 12 राशियों का लेखा-जोखा।

मेष राशिफल (Aries) - जल्दबाजी से बचें

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यों में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। हालाँकि, नई योजनाओं पर विचार करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन निवेश या किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें। शाम के समय स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सर्दी-जुकाम की समस्या परेशान कर सकती है। लकी नंबर: 8, लकी कलर: पीला

वृष राशिफल (Taurus) - जिम्मेदारी और लाभ

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जो भविष्य में पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगी। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। पुराने विवाद सुलझने से मन प्रसन्न रहेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लकी नंबर: 1, लकी कलर: नीला

मिथुन राशिफल (Gemini) - संपर्क से मिलेगा लाभ

मिथुन राशि के जातकों को आज संचार और संपर्कों से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। हालांकि, गुप्त शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं और परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। लकी नंबर: 7, लकी कलर: फिरोजा

कर्क राशिफल (Cancer) - प्रेम और रोमांस का दिन

कर्क राशि के लिए आज का दिन प्रेम प्रसंगों के मामले में काफी अनुकूल है। यदि आप सिंगल हैं, तो विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। पार्टनर के साथ लंबी ड्राइव का प्लान बनेगा। धन लाभ के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। मानसिक शांति के लिए योग और व्यायाम का सहारा लेना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। लकी नंबर: 9, लकी कलर: भूरा

सिंह राशिफल (Leo) - आत्मविश्वास में वृद्धि

सिंह राशि के जातकों के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में आज जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। आपकी पुरानी अधूरी परियोजनाएं फिर से गति पकड़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यस्थल पर आपका निखार आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर और मजबूत होगी। लकी नंबर: 6, लकी कलर: संतरी

कन्या राशिफल (Virgo) - धैर्य से बनेगा काम

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन खर्चों में भी अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। धन के लेन-देन में बेहद सावधानी बरतें। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्साहवर्धक है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।

लकी नंबर: 2, लकी कलर: आसमानी

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

तुला राशिफल (Libra) - साझेदारी में सफलता

तुला राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के प्रबल योग हैं। यदि आप साझेदारी (Partnership) में व्यापार कर रहे हैं, तो अच्छा मुनाफा होगा। रिश्तों में संतुलन बना रहेगा और पार्टनर के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। शत्रुओं की चालें विफल होंगी, लेकिन किसी भी कार्य को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, वरना नुकसान हो सकता है। लकी नंबर: 9, लकी कलर: सफेद

वृश्चिक राशिफल (Scorpio) - राजनीतिक लाभ

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला है। आपकी गुप्त रणनीतियां कारगर साबित होंगी। पुराने मित्र के सहयोग से व्यापार में उन्नति होगी। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपके ऐश्वर्य में वृद्धि करेगा। व्यर्थ की बातों से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। लकी नंबर: 6, लकी कलर: बैंगनी

धनु राशिफल (Sagittarius) - तनाव से बचें

धनु राशि के जातकों को आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अनजान व्यक्ति से दोस्ती भारी पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, लेकिन गुप्त शत्रु मानसिक तनाव दे सकते हैं। चिंता के कारण कार्य में ध्यान लगाना मुश्किल होगा। किसी भी नए कार्य की शुरुआत में जल्दबाजी न करें और धैर्य बनाए रखें। लकी नंबर: 8, लकी कलर: संतरी

मकर राशिफल (Capricorn) - अदालती मामलों में जीत

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं और अचानक धन लाभ हो सकता है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। मौसमी बीमारियों से बचाव रखें, क्योंकि स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता है। लकी नंबर: 6, लकी कलर: भूरा

कुंभ राशिफल (Aquarius) - निवेश का सही समय

कुंभ राशि वालों के लिए आज निवेश करने का सबसे सही दिन है। नए मकान या वाहन की खरीदारी की योजना बन सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार के नए अवसर प्राप्त होंगे। रोमांस के लिहाज से भी दिन बढ़िया है और अचानक किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। लकी नंबर: 2, लकी कलर: पीला

मीन राशिफल (Pisces) - धार्मिक कार्यों में रुचि

मीन राशि के जातकों का आज भाग्य पूरी तरह साथ देगा। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

लकी नंबर: 7, लकी कलर: हरा

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान