श्री कृष्ण और राधा रानी (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

रंग पंचमी के दिन कर लें ये ख़ास उपाय, जुड़ जाएंगे टूटे रिश्ते भी

Rang Panchami Relationship Upay: रंग पंचमी के दिन किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने और रिश्तों में आई दूरियों को कम करने में सहायक माने जाते हैं।

सीमा कुमारी

Rang Panchami Ke Din Kya Kare: 8 मार्च को पूरे देशभर में रंग पंचमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह त्योहार हर वर्ष चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। सनातन धर्म में रंग पंचमी का बड़ा महत्व है। रंग पंचमी को लेकर एक खास मान्यता है कि इस दिन देवता धरती पर आते हैं और भक्तों के साथ रंगों का उत्सव मनाते हैं, इसलिए इसे देवताओं की होली भी कहा जाता है।

शास्त्रों के अनुसार, रंग पंचमी पर श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा का अत्यंत शुभ फल मिलता है। इस दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ कुछ विशेष उपायों को करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है, तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में -

रंग पंचमी पर कौन-सा करें अचूक उपाय

  • श्रीकृष्ण और राधा रानी को अर्पित करें गुलाबी रंग

ज्योतिषयों के अनुसार, रंग पंचमी के दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की प्रतिमा पर गुलाबी रंग का गुलाल चढ़ाएं। इसके बाद 'ॐ क्लीं कृष्णाय नमः' मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि राधा-कृष्ण प्रेम के प्रतीक हैं, उन्हें गुलाल चढ़ाने से रिश्ते में चल रहा मनमुटाव खत्म होता है और प्यार बढ़ता है।

  • अशोक के पत्ते से जुड़ा उपाय करें

रिश्तों में मजबूती के लिए रंग पंचमी के दिन अशोक के सात पत्तों पर रोली से अपना और अपने पार्टनर का नाम लिखें। इन पत्तों को किसी मंदिर में अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपके खराब रिश्ते अच्छे होंगे। साथ ही जीवन में सकारात्मकता आएगी।

  • भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को पीला गुलाल अर्पित करें

अगर आप घर में पैसों की तंगी से परेशान हैं तो रंग पंचमी पर भगवान विष्णु के साथ ही मां लक्ष्मी को पीला गुलाल अर्पित करें। ऐसा करने से घर में क्लेश और पैसों की तंगी दूर होती है और घर में सुख और समृद्धि का वास होता है।

  • शिवलिंग पर शहद मिलाकर अभिषेक करें

रंग पंचमी पर भगवान विष्णु के पूजा के साथ शिवलिंग पर शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करने से पति पत्नी के संबंध मजबूत होते हैं।

रंग पंचमी के दिन करें इन नियमों का पालन

  • इस दिन सात्विक भोजन करें और किसी की बुराई करने से बचें।
  • इस दिन अबीर-गुलाल को आकाश की ओर उड़ाया जाता है।
  • माना जाता है कि इससे देवताओं का आह्वान होता है और वातावरण पवित्र होता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है।
  • इस दिन घमंड करने से बचें।

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली में आज से तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें, सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, मालिकों को भेजा नोटिस