धनतेरस के दिन इन वस्तुओं को खरीदना शुभ  
धर्म

धनतेरस के दिन इन वस्तुओं की खरीदी लाएगी घर में धनलक्ष्मी और सौभाग्य के नए योग

धनतेरस का पावन पर्व हिंदू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। यह त्योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये दिन काफी शुभ होता है, जो भी व्यक्ति इस दिन सोना या चांदी खरीदता है। उसके धन में 13 गुणा वृद्धि होती है। इसके अलावा,इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। और अपने भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती है।

सीमा कुमारी

Dhanteras 2024: सुख और समृद्धि के लिए धनतेरस का पावन पर्व हिंदू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व पूरे देश भर में मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक धन्वंतरि देव समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे।

धन्वंतरि देव जब समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे उस समय उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसी वजह से धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जिस भी वस्तु की खरीदारी की जाएगी उसमें 13 गुणा वृद्धि होगी। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था इसलिए इसे धनतेरस के त्योहार के रुप में मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते है इस दिन किन चीजों की खरीददारी करना शुभ होता है।

शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदें और दीपावली के दिन इसी का पूजन करें।

कहते है, इस दिन धातु के बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। विशेषकर चांदी और पीतल को भगवान धन्‍वंतरी का मुख्‍य धातु माना जाता है। धनतेरस के दिन चांदी या पीतल के बर्तन जरुर खरीदने चाहिए।

ज्योतिषयों की मानें तो, धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन,अगर आप इस दिन इन चीजों को खरीदने में असमर्थ है तो धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना न भूले, क्योंकि झाड़ू को माता लक्ष्मी प्रतीक माना जाता है। इस दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से घर से दरिद्रता और नकारत्मक ऊर्जा दूर होती है।

मान्‍यता है कि, भगवान धन्‍वंतर‍ि समुद्र मंथन के दौरान हाथ में कलश लेकर जन्‍मे थे। इसलिए धनतेरस के दिन पानी भरने वाला बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

इस दिन दक्षिणवर्ती शंख, कमलगट्टे की माला, धार्मिक साहित्य या रुद्राक्ष की माला खरीदना भी शुभ माना जाता है।

पान के पत्‍ते मां लक्ष्‍मी को विशेष रूप से प्रिय माने जाते हैं। इसलिए धनतेरस के दिन पान के 5 पत्‍ते जरूर खरीदकर लाएं। पान के पत्‍ते लेकर मां लक्ष्‍मी को चढ़ाएं और अगले दिन इन पत्‍तों को दीपावाली का त्‍योहार पूरा हो जाने के बाद आप बहते जल में प्रवाहित कर सकते हैं।

दीपावली के अवसर पर नए चावल की फसल तैयार हो जाती है और इसी धान से खील तैयार की जाती है। इसलिए धनतेरस के दिन खील बताशे अपने घर में जरूर लाने चाहिए। ध्‍यान रखें कि हमेशा नए खील बताशे ही हमेशा लाने चाहिए। पुराने रखें खील बताशे नहीं चढ़ाने चाहिए। नए खील बताशे धनतेरस पर घर में लाने से पूरे साल आपके घर में धन और धान्‍य की कमी नहीं होती।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज