पिठोरी अमावस्या  (सौ.सोशल मीडिया)
धर्म

पिठोरी अमावस्या की रात कपूर से कर लें ये छोटा सा उपाय, घर की कलह से पितृदोष तक राहत मिलने की है मान्यता

Pithori Amavasya Upay: आज पिठोरी अमावस्या मनाई जा रही है। इस दिन रात में कपूर से जुड़ा एक छोटा सा ज्योतिषीय उपाय करने से घर की कलह दूर होने के साथ पितृदोष से राहत मिल सकती है।

सीमा कुमारी

Pithori Amavasya Kapoor Upay: आज भाद्रपद माह की अमावस्या यानी पिठोरी अमावस्या मनाई जा रही है। यह शुभ तिथि पितरों का आशीर्वाद पाने और पूजा-पाठ के लिए भी विशेष मानी जाती है। इसके अलावा, इस दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि से लेकर ग्रह दोषों से राहत मिलने की भी मान्यता बताई गई है। ऐसे में आज के दिन कपूर से जुड़ा उपाय आपके लिए फलदायी हो सकता है।

आज अमावस्या पर करें कपूर का ये उपाय

कलह और अशांति दूर करने के उपाय

आज पिठोरी अमावस्या की रात मिट्टी के दीपक या किसी पात्र में कपूर जलाएं। इसके बाद कपूर के धुएं को घर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाएं। धार्मिक एवं ज्योतिष मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से घर में आए दिन होने वाली कलह और परेशानियों से राहत मिल मिलती है।

पितृ दोष से मिलती मुक्ति

ज्योतिषीय एवं धार्मिक मान्यताओं में अमावस्या की रात कपूर जलाने से पितृदोष से मुक्ति भी मिलती है। ऐसा माना जाता है कि इससे पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

परिवार की सुख समृद्धि के उपाय

बताया जाता है कि, अमावस्या की रात कपूर के इस उपाय को करने से मानसिक शांति और पारिवारिक सौहार्द से भी जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि घर का वातावरण सकारात्मक होने पर परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से धन-समृद्धि के रास्ते खुलने की भी मान्यता है।

अन्य उपाय करें

अमावस्या के दिन काली चींटियों को शकर मिला हुआ आटा खिलाना भी शुभ बताया गया है। कहा जाता है कि, ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति है।

बतया जाता है कि,अमावस्या के दिन चांदी की नाग-नागिन की पूजा करने से कालसर्प दोष से राहत मिलती है।

अमावस्या की रात अगर कोई बेरोजगार व्यक्ति 1 नींबू को सुबह से ही अपने घर के मंदिर में रख दें। फिर रात के समय इसे 7 बार बेरोजगार व्यक्ति अपने सिर से उतार लें और 4 बराबर भागों में काट लें। फिर एक चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में इसको फेंक दें। इस उपाय से बेरोजगार व्यक्ति को लाभ की संभावना बनेगी।

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री