चैत्र पूर्णिमा(सौ.AI) 
धर्म

आज चैत्र पूर्णिमा पर करें ये महाउपाय, धन की देवी मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Chaitra Purnima Special Upay: आज चैत्र पूर्णिमा पर कुछ विशेष उपाय करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक तंगी दूर होती है। जानें सरल और असरदार तरीके जिससे धन लाभ और सुख-समृद्धि सुनिश्चित हो।

सीमा कुमारी

Chaitra Purnima Mahaupaya: आज यानी 2 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जन्मोत्सव के महासंयोग

ज्योतिषयों के अनुसार, इस वर्ष, चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जन्मोत्सव के महासंयोग पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा पर स्नान और दान करना बेहद फलदायी होता है। साथ ही इस दिन कुछ आसान उपाय कर आप घर की आर्थिक तंगी से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 3 आसान उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें चैत्र पूर्णिमा पर कर आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

  • घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

ज्योतिषयों के अनुसार, इस वर्ष चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जन्मोत्सव के महासंयोग पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं। जिस वजह से इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, इस दिन घर के मेन गेट पर दीपक जलाना काफी ज्यादा शुभ माना जाता हैं। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी अपनी कृपा बनाए रखती हैं और घर में कभी भी आर्थिक तंगी जैसी स्थिति नहीं बनती हैं। साथ ही ऐसा करने से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती और सकारात्मकता बनी रहती हैं।

  • रसोई घर में जलाएं दीपक

चैत्र पूर्णिमा के शुभ मौके पर घर के मुख्य द्वार के अलावा, घर की रसोई में भी दीपक जलाना बेहद शुभ और फलदायी बताया गया हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता हैं।

ऐसी मान्यता है कि, चैत्र पूर्णिमा के दिन रसोई घर में दीपक जलाने से मां अन्नपूर्णा की असीम कृपा सदैव बनी रहती हैं। कभी भी घर में कभी भी धन-अन्न की कमी नहीं होती और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। इसलिए इस दिन रसोई घर में दीपक जलाना ना भूलें।

  • तुलसी की करें पूजा

शास्त्रों में चैत्र पूर्णिमा की शाम को तुलसी की पूजा करना बेहद शुभ बताया गया हैं।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में श्री हरि और मां लक्ष्मी का वास होता हैं। ऐसे में तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा सदैव बनाए रखती हैं। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी नहीं होती हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें