राशि के अनुसार लड्डू गोपाल को पहनाएं खास रंग (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

जन्माष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार इन रंगों के वस्त्र-आभूषण से करें श्रीकृष्ण का श्रृंगार

krishna costume ideas at home: अगर जन्माष्टमी के पावन घड़ी में लड्डू गोपाल का श्रृंगार राशि अनुसार करते है तो इससे ग्रह दोष खत्म होता है और आपको ढेरों चमत्कारी लाभ मिल सकते है। आइए जानते है इस बारे में

सीमा कुमारी

krishna janmashtami decoration ideas 2025: हर साल सावन महीने के बाद भाद्रपद की शुरुआत भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव मनाई जाती है। इस महीने में भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ, स्तोत्र, भागवत गीता का पाठ आदि करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

मान्यता है कि कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रात्रि 12 बजे मनाई जाती है। आपको बता दें, इस साल 2025 में जन्माष्टमी का महापर्व 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जा रहा है।

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि अगर इस दिन लड्डू गोपाल का श्रृंगार राशि अनुसार किया जाए तो ग्रह दोष खत्म होकर अनेक चमत्कारी लाभ मिलते है। आइए जानते है इस बारे में-

जन्माष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार लड्डू गोपाल को पहनाएं खास रंग

  • मेष और वृश्चिक राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, जन्माष्टमी पर मेष और वृश्चिक राशि वाले जातकों को लड्डू गोपाल का श्रृंगार लाल रंग के वस्त्रों से करना चाहिए। ऐसा करने से श्रीकृष्ण की कृपा आप पर बनी रह सकती है।

  • कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए जन्माष्टमी के दिन सफेद रंग के वस्त्रों से बालकृष्ण का श्रृंगार करना बेहद लाभकारी है। इससे आपको लड्डू गोपाल की विशेष कृपा मिलेगी।

  • मकर और कुंभ राशि

जन्माष्टमी पर मकर और कुंभ राशि वाले जातकों को नीले या अन्य गहरे रंगों के वस्त्रों से लड्डू गोपाल का श्रृंगार करना चाहिए। इससे ग्रह दोष खत्म होते हैं और भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है।

  • धनु और मीन राशि

धनु और मीन राशियों के जातकों को पीले रंग के वस्त्रों से लड्डू गोपाल का श्रृंगार करने पर ग्रह दोष समाप्त होते हैं और चमत्कारी लाभ मिलते है।

  • वृषभ और तुला राशि

इन राशियों के लोगों को लड्डू गोपाल को सफेद रंग के वस्त्र पहनाने और सफेद वस्तुओं से ही श्रृंगार करना चाहिए।

  • सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को लाल या पीले रंग के वस्त्रों से लड्डू गोपाल का श्रृंगार करना चाहिए। इससे ग्रह दोष दूर होते हैं और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है।

  • मिथुन और कन्या राशि

इन राशियों के जातकों को जन्माष्टमी के दिन हरे रंग के वस्त्रों से लड्डू गोपाल का श्रृंगार करना चाहिए। इससे भगवान कृष्ण की अपार कृपा प्राप्त होती है।

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा