मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीज़ें (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये वस्तुएं, महादेव होंगे प्रसन्न, घर भर रहेगा धन-धान्य से

Shiva Puja Ritual: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और शिवलिंग पर कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है।

सीमा कुमारी

Marghashirsha Purnima Upay: मार्गशीर्ष पूर्णिमा सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और शुभ तिथि मानी जाती है। साल 2025 की यह पूर्णिमा इसलिए भी खास है क्योंकि यह वर्ष की आखिरी पूर्णिमा है। ऐसा शास्त्रों में बताया गया है कि, इस दिन किए गए सभी अनुष्ठान, पूजा और दान का फल सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक मिलता है।

लोग इस अवसर पर स्नान, दान और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं, जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

इस पावन दिन पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी सहित भगवान शिव की भी पूजा विशेष रूप से फलदायी बताई जाती है। हिन्दू धर्म में भगवान शिव का प्रतीक शिवलिंग की पूजा को सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त है।

ऐसी मान्यता है कि निश्छल एवं सह्रदय मन शिवलिंग की पूजा करने पर साधक के समस्त कष्ट दूर होते हैं और उसे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

साथ ही, इस दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और धन-धान्य की वृद्धि होती है। इसलिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा का यह दिन भक्तों के लिए आध्यात्मिक जागरूकता और धार्मिक क्रियाओं को करने का शुभ समय है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीज़ें

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर शिवलिंग पर कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है।

कच्चा दूध अर्पित करें

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

दही अर्पित करें

दही से अभिषेक करने पर जीवन में स्थिरता आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

शहद अर्पित करें

शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से सौभाग्य बढ़ता है और कर्ज या बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

बिल्व पत्र अर्पित करें

भगवान शिव को बिल्व पत्र अत्यंत प्रिय हैं। तीन पत्तियों वाले बिल्व पत्र को उल्टा अर्पित करने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है।

काले तिल

काले तिल चढ़ाने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है और रुके हुए धन की प्राप्ति संभव होती है।

अक्षत

अक्षत अर्पित करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप