मूलांक 9 (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Mulank 9 : 9,18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों की क्या होती हैं खूबियां? जानिए कमियां और उन्हें दूर करने के उपाय!

Mulank 9 Love Life: 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग अंक ज्योतिष में नंबर 9 से जुड़े होते हैं। इन लोगों में साहस, नेतृत्व और ऊर्जा की खूबियां होती हैं, लेकिन कभी-कभी गुस्सा भी आता है।

सीमा कुमारी

9 Mulank Wale Log: ज्योतिष-शास्त्र और अंक ज्योतिष की दुनिया भी अपने आप में तमाम राज समेटे हुए है। इसके जानकार लोग इससे जुड़ी गणनाओं के आधार पर लोगों के भूत, भविष्य और वर्तमान से जुड़ी तमाम तरह की जानकारियां देते है।आज हम मूलांक 9 वालों के बारे में बात करते हैं. आखिर मूलांक 9 वाले लोग कैसे होते हैं. उनकी क्या कमियां और खासियत होती है

9, 18 या 27 तारीखों में जन्मे लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है। जिन लोगों की जन्मतिथि 9, 18 या 27 होती है, उनका मूलांक 9 होता है। मंगल के प्रभाव के कारण ये लोग ऊर्जा से भरपूर, साहसी और भावनात्मक रूप से काफी तीव्र होते हैं। यही स्वभाव इनके प्रेम जीवन में भी साफ नजर आता है। मूलांक 9 वाले लोग प्यार को बहुत गहराई से महसूस करते हैं और जब किसी से प्रेम करते हैं तो पूरी ईमानदारी और जुनून के साथ निभाते हैं।

निडर और मेहनती होते हैं

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 वाले जातक साहसी होने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता भी अच्छी होती है। साथ ही यह लोग हर मुश्किल परिस्थिति का डरकर सामना करते हैं। मूलांक 9 के लोग स्वभाव से निडर और मेहनती भी होते हैं। साथ ही इस मूलांक के लोग तब तक हार नहीं मानते, जब तक सफलता हासिल न कर लें।

सामाजिक सेवा और बैंकिंग से जुड़े क्षेत्रों के लिए अनुकूल

साथ ही यह लोग निर्णय लेने वाले कामों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वहीं अगर इनके करियर की बात करें, तो इन जातकों के लिए सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, प्रशासनिक सेवा, कानून और व्यवस्था, सामाजिक सेवा और बैंकिंग से जुड़े क्षेत्रों के लिए अनुकूल माने जाते हैं।

मूलांक 9 वाले होती हैं ये कमियां

मूलांक 9 (Mulank 9) के जातकों की कमियों की बात की जाए, तो इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है। यह लोग गुस्से में बेकाबू हो जाते हैं और फिर किसी भी नहीं सुनते। साथ ही यह जातक थोड़े झगड़ालू स्वभाव के भी माने जाते हैं। यह लोग छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं और नाराज हो जाते हैं। साथ ही ये जातक काफी मूडी और आसली भी माने जाते हैं। अपने इसी स्वभाव के कारण इन्हें कभी-कभी रिश्तों और करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

ये उपाय आ सकते हैं आपके काम

  • मूलांक 9 के जातकों को मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  • अपने पर्स में लाल रंग का रुमाल या छोटा सा-लाल कपड़ा जरूर रखें।
  • मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर गुड़ और लाल मसूर की दाल का दान करें।
  • धैर्य बनाए रखना आपके लिए सफलता की कुंजी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद