राम नवमी पूजा की सामग्री लिस्ट (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

श्रीराम नवमी की पूजा की सामग्रियों की लिस्ट नोट कर लें, हवन में लगने वाली वस्तुओं के नाम भी

राम नवमी सनातन धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। अगर आप भी घर पर रामनवमी की पूजा करना चाहते हैं तो अनुष्ठान के लिए कुछ पूजा सामग्रियों की खास जरूरत होती है। आइए जानें

सीमा कुमारी

Ram Navami 2025: 6 अप्रैल को रामनवमी का महापर्व पूरे देशभर में मनाया जाएगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को समर्पित रामनवमी का महापर्व हिंदू श्रद्धालुओं में बड़ा महत्व रखता है। राम नवमी मुख्य रूप से एक हिंदू त्यौहार है जो भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

राम नवमी के दिन भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। राम नवमी के दिन दुर्गा मां की उपासना, कन्या पूजन और हवन किया जाता है। वहीं 12 बजे राम जन्म की पूजा की जाती है, जिसमें राम जी की पूजा की जाती है।

अगर आप भी घर पर रामनवमी की पूजा करना चाहते हैं तो अनुष्ठान के लिए कुछ पूजा सामग्रियों की खास जरूरत होती है। इन जरूरी चीजों को पहले से एकत्र कर लें ताकि रामनवमी की पूजा के दौरान किसी सामान की कमी न पड़ जाएं। यहां राम नवमी की पूजा के लिए जरूरी सामग्री की सूची तैयार कर लें।

क्या है राम नवमी के दिन पूजा की सामग्री लिस्ट

राम दरबार की तस्वीर

मौली

चंदन

अभिषेक के लिए दूध

अक्षत

कपूर

पुष्प

माला

सुंदरकांड या रामायण की पुस्तक

पान

लौंग

इलायची

ध्वजा

सिंदूर

मिठाई

धूप

पीला वस्त्र

दीप

हवन के लिए सामग्री जान लें

रामनवमी का प्रसाद

तुलसी दल

दही

दूध

पंचमेवा

शहद

पांच फल

शक्कर

गंगाजल

पंजीरी के लिए आटा या सूजी

राम नवमी हवन सामग्री

आम की लकड़ी

चंदन की लकड़ी

कपूर

गाय की घी

पीपल का तला या छाल

बेल

नीम

शक्कर

पंचमेवा

तिल

चावल

लौंग

इलायची

सूखा नारियल का गोला

जौ

ऐसे करें राम नवमी पूजा

राम नवमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें। फिर श्रीराम भगवान की विधि विधान पूजा करें। भगवान को पीले रंग के वस्त्र, फूल, चंदन और भोग अर्पित करें। घर की छत पर ध्वजा लगाएं और फिर घर में सुंदरकांड का पाठ करें। इसके बाद भगवान राम के मंत्र का 108 बार जाप करें। अंत में हवन करके पूजा संपन्न करें।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह