भगवान विष्णु (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

परिवार में सुख कैसे बढ़ेगा? करियर में तरक्की कैसे मिलेगी? निर्जला एकादशी के दिन करें ये 5 चमत्कारी उपाय

Nirjala Ekadashi Upay: निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। जानिए निर्जला एकादशी पर किए जाने वाले 5 प्रभावी उपाय, जो आपके भाग्य को नई दिशा दे सकते हैं।

सीमा कुमारी

Lucky Remedies On Nirjala Ekadashi : 25 जून को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। निर्जला एकादशी को साल की सबसे महत्वपूर्ण और श्रेष्ठ एकादशी बताया गया है। हर साल ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाता है। धर्म ग्रथों में जो व्यक्ति यह व्रत रखता है उसे 24 एकादशियों के बराबर फल मिलता है।

निर्जला एकादशी व्रत का आध्यात्मिक महत्व

स्कंद पुराण में निर्जला एकादशी व्रत की महिमा का वर्णन किया गया है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से व्रत रखने पर पूरे साल की सभी एकादशियों के समान पुण्य फल मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे व्यक्ति के पाप, रोग और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

निर्जला एकादशी के दिन कौन से उपाय करें ?

  • जल का दान करें: ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी में प्यासों को पानी पिलाना, छबील या प्याऊ लगाना बहुत पुण्यदायी है। इसके अलावा किसी जरूरतमंद को जल से भरा घड़ा (मटका), छाता, पंखा और मौसमी फल दान करें।
  • विष्णु-लक्ष्मी की पूजा:निर्जला एकादशी के दिन सुबह स्नान करके भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। उन्हें पीले वस्त्र, पीले फूल, और पीले फल अर्पित करें।
  • मंत्र जाप: पूजा के दौरान "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का अधिक से अधिक जाप करें और सुख-समृद्धि के लिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
  • तुलसी के उपाय: तुलसी के पौधे के सामने शाम को घी का दीपक जलाएं और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करते हुए पौधे की परिक्रमा करें।
  • कर्ज मुक्ति के उपाय: निर्जला एकादशी के दिन जल, अन्न, घी, गुड़, और कुछ दक्षिणा किसी गरीब या ब्राह्मण को दान करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
  • चांदी का सिक्का: एकादशी की रात को पवित्र वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने बैठें। एक पीले कपड़े में चांदी का एक सिक्का या साधारण सिक्का और थोड़ी सी हल्दी की गांठें रखें। इसके बाद "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें।

पूजा के बाद इस पोटली को रात भर भगवान के चरणों में रहने दें और अगली सुबह इसे अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर छिपाकर रख दें। यह उपाय धन को आकर्षित करता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी