मां दुर्गा (सौ.AI)  
धर्म

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ घर लाएं ये चीजें, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत और दूर होगी आर्थिक तंगी।

Maa Durga:चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ कुछ शुभ चीजें घर लाना बेहद फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इससे मां दुर्गा की कृपा मिलती है, सोई हुई किस्मत जागती है।

सीमा कुमारी

Navratri Ke Pehle Din Ghar Laye Ye Cheezein: हिंदू धर्म में चैत्र महीने का बड़ा महत्व होता है। इस महीने में कई व्रत- त्योहार पड़ते है। जिसका अपना अलग ही महत्व होता है। इन्ही में से एक चैत्र नवरात्रि। इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ 19 मार्च 2026 से हो रहा है।

हिन्दू लोक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि में दुर्गा मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। देवी मां की उपासना के लिए नवरात्रि के 9 दिन बहुत ही उत्तम माने जाते हैं।

मां दुर्गा भूमिलोक पर आगमन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के समय मां दुर्गा भूमिलोक पर आती हैं और नौ दिनों तक यहीं रहती हैं। यही वजह है कि माता रानी को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ उपवास भी रखते हैं। वहीं भगवती मंदिरों को भी लाइट और फूलों से भव्य तरीके से भी सजाया जाता है।

चैत्र नवरात्रि से पहले घर में जरूर लाएं ये 5 पवित्र चीजें

  • केला का पेड़

ज्योतिषयों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि से पहले घर में केला का पेड़ लगाना न भूलें। अगर आपके घर में केला का पेड़ नहीं है तो चैत्र नवरात्रि के पहले दिन इसे घर में लगाएं। हिंदू धर्म में केला का पेड़ बेहद पूजनीय माना जाता है। इसे लगाने और पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है।

  • लाल गुड़हल का फूल

इसके अलावा, आप केला का पेड़ लगाने के साथ गुड़हल का फूल लाना भी न भूलें। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा को लाल गुड़हल का फूल अर्पित करें। यह फूल माता रानी को अत्यंत प्रिय माना जाता है। इसे चढ़ाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।

  • हरसिंगार का पौधा

नवरात्रि के पहले दिन घर में हरसिंगार का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस पौधे से घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली बनी रहती है।

  • शंखपुष्पी का फूल

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मां को शंखपुष्पी का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे चढ़ाने से भक्तों की हर कामना पूरी होती है। नवरात्रि में इसका पौधा घर लाना भी मंगलकारी माना जाता है।

  • तुलसी का पौधा

अगर घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो चैत्र नवरात्रि में जरूर लगाएं। तुलसी की पूजा करने और प्रतिदिन जल अर्पित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव