नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ महासंयोग  (सौ.AI)
धर्म

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ महासंयोग, इन 3 राशियों का खुल सकता है भाग्य का ताला

Nag Panchami : नाग पंचमी पर इस बार दुर्लभ महासंयोग बन रहा है, जिसका असर 3 राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। जानें किन राशियों का भाग्य चमक सकता है और उन्हें क्या लाभ मिल सकते हैं।

सीमा कुमारी

Nag Panchami Mahasanyog : हर साल की तरह इस वर्ष नाग पंचमी का पवित्र पर्व 17 अगस्त 2026, सोमवार को मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस दिन सावन मास का तीसरा सोमवार भी है, जिससे शिव और नाग आराधना का यह महासंयोग बेहद दुर्लभ और फलदायी माना जा रहा है। इसी दिन आत्मा व मान-सम्मान के कारक सूर्य देव का राशि परिवर्तन भी होने जा रहा है।

भगवान शिव की कृपा, नाग देव के आशीर्वाद और सूर्य देव के तेज का यह त्रिवेणी संगम ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद कल्याणकारी माना जा रहा है। इस महासंयोग के प्रभाव से 3 विशेष राशियों के जीवन में सुख, समृद्धि और तरक्की के नए द्वार खुलने जा रहे है।

नाग पंचमी महासंयोग के प्रभाव से 3 विशेष राशियों के लिए शुभ

मेष राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, मेष राशि वाले लोगों के लिए यह महासंयोग भाग्य में शानदार वृद्धि लेकर आ रहा है। भगवान शिव और सूर्य देव की कृपा से आपके आत्मविश्वास में गजब की बढ़ोतरी होगी। आपके लिए कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।अगर आपने व्यापार या कहीं और पहले कोई निवेश किया था, तो उससे अब आपको बहुत बड़ा मुनाफा मिल सकता है।

सिंह राशि

मेष राशि की तरह सिंह राशि वालों के लिए यह महासंयोग शुभ रहने वाली है। सूर्य देव आपकी ही राशि के स्वामी है। नाग पंचमी, सावन सोमवार और सूर्य गोचर का यह अद्भुत संयोग आपके लिए वरदान समान सिद्ध होगा। समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान व पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों या उच्च अधिकारियों के सहयोग से अटके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के प्रबल योग हैं।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह त्रिग्रही व पावन संयोग करियर और व्यापार में सफलता के द्वार खोलेगा। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी या रुकावटें समाप्त होंगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है।

इस दिन क्या करना शुभ?

नाग पंचमी और सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र अर्पित करें।

सुबह तांबे के लोटे में जल और रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

नाग देवता की पूजा कर राहु-केतु के दोषों से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा