नाग पंचमी  फोटो.एआई
धर्म

Nag Panchami 2026: 17 अगस्त को मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Nag Panchami Shubh Muhurat: नाग पंचमी कब मनाई जाएगी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नाग देवता की पूजा और इस पर्व का धार्मिक महत्व। सांपों को दूध पिलाना सही है या नहीं?

रीता राय सागर

Nag Panchami 2026 Date: सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने की परंपरा है। इस साल नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त यानी सोमवार को मनाया जाएगा। 2026 में पंचमी तिथि 16 अगस्त की शाम से शुरू होकर 17 अगस्त की शाम तक रहेगी।

नाग पंचमी 2026 कब है?

पंचांग के अनुसार, 2026 में सावन शुक्ल पंचमी तिथि 16 अगस्त 2026 को शाम 4:52 बजे शुरू होगी और 17 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर नाग पंचमी 17 अगस्त को मनाई जाएगी।

नाग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त

नाग पंचमी के दिन पूजा के शुभ समय में क्षेत्र के अनुसार थोड़ा अंतर हो सकता है। नई दिल्ली में पंचांग गणना के अनुसार पूजा का शुभ मुहूर्त 17 अगस्त को लगभग सुबह 5:51 बजे से 8:29 बजे तक है। वहीं अन्य स्थानों पर सूर्योदय के समय के आधार पर मुहूर्त बदल सकता है।

नाग पंचमी का धार्मिक महत्व

हिंदू परंपरा में नाग पंचमी को नाग देवताओं की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ नाग देवता की भी पूजा की जाती है। कई क्षेत्रों में लोग नाग देवता की प्रतिमा या चित्र पर पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार की सुख-शांति की कामना करते हैं।

नाग पंचमी पर क्या करें?

  • सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें।

  • भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करें।

  • नाग देवता को फूल, अक्षत और नैवेद्य अर्पित करें।

  • शिवलिंग पर जल अर्पित कर भगवान शिव का ध्यान करें।

  • अपनी क्षेत्रीय परंपरा के अनुसार व्रत और पूजा करें।

  • जरूरतमंदों को दान देने की परंपरा भी कई स्थानों पर प्रचलित है।

नाग पंचमी पर सांपों को दूध पिलाना सही है?

धार्मिक मान्यताओं में नाग पंचमी पर दूध अर्पित करने की परंपरा का उल्लेख मिलता है, लेकिन जीवित सांपों को दूध पिलाना उनके स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं माना जाता। साइंस के अनुसार, सांपों को दूध पीने से कई तरह की समस्या होती है। पूजा के लिए नाग देवता की प्रतिमा या चित्र का इस्तेमाल करना ही बेहतर है।

क्षेत्र के अनुसार बदल सकती है तारीख

भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में त्योहारों की तिथि और पूजा की परंपराओं में अंतर देखने को मिलता है। गुजरात में नाग पंचमी का पर्व सितंबर में मनाया जाएगा। इसलिए स्थानीय पंचांग के अनुसार पूजा का समय देखना उचित रहेगा।

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO