छठ में अवश्य चढ़ाएं चावल के लड्डू, 
धर्म

छठ में अवश्य चढ़ाएं चावल के लड्डू, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्यौहार मुख्यतः सूर्य देव को समर्पित है। छठ माता की प्रसाद के लिए ठेकुवा के साथ साथ चावल के लड्डू भी बनाए जाते हैं।

सीमा कुमारी

 chhath puja recipe 2024:सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्यौहार मुख्यतः सूर्य देव को समर्पित है। इस बार छठ पूजा का प्रारंभ 5 नवंबर 2024 से हो रही है। जिसका समापन 8 नवंबर को होगा। यह त्योहार पूरे भारत में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नहाय खाय के दिन व्रती महिलाएं स्नान, पूजा कर के सात्विक भोजन ग्रहण करती है।

इस दिन दिन लौकी की सब्जी और भात (चावल) खाया जाता है। वहीं दूसरे दिन खरना है इस दिन महिलायें खीर खाकर अपना व्रत तोड़ती हैं। तीसरे दिन शुरू होगा संध्या अर्घ। इस दिन सुबह में छठ माता की प्रसाद के लिए ठेकुवा के साथ साथ चावल के लड्डू भी बनाए जाते हैं। चावल के लड्डू बहुत ही टेस्टी डिश है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। छठ पूजा में ठेकुआ और चावल के लड्डू को विशेष रूप से बनाया जाता है। आइए जानते है चावल का लड्डू बनाने की रेसिपी-

चावल का लड्डू बनाने की सामग्री

2 कप कोई भी चावल

3 कप पिसी हुई चीनी

1/2 कप घी

सूखे मेवे, आवश्यकतानुसार

जानिए चावल का लड्डू बनाने का तरीका 

छठ माता की प्रसाद के रूप में चढ़ने वाले चावल का लड्डू बनाने के लिए आप पहले उसे दो तीन घंटे भीगा लें और उसके बाद पानी को अच्छी तरह से छान सें। इसके बाद अब इस चावल को साफ़ जगह पर धूप में अच्छी तरह से सुखाएं।

इसके बाद किसी कढ़ाई या पैन को गैस पर रखकर उसमें चावल डालें औऱ धीमी आंच पर सूखाएं। जब चावल पूरी तरह सुखकर ठंडा हो जाए तब उसे मिक्सर में ग्राइंड कर लें। अब फिर कड़ाही में ग्राइंड किए हुए चावल को घी के साथ भून लें और इसमें शक्कर मिला लें।

भूनने के बाद हल्का सा पानी मिला लें, ताकि लड्डू जैसा आकार आसानी से बनाया जा सके। और अब छठ का प्रसाद लड्डू बनकर तैयार हैं। अब इसे छठ माता को चढ़ाएं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज