फरवरी राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो) 
धर्म

February 2026 Horoscope: पलटने वाली है इन 7 राशियों की किस्मत, शनि-गुरु की कृपा से शुरू होंगे सुनहरे दिन

Horoscope February 2026: फरवरी 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा जिसका सीधा असर आपकी जीवनशैली और आर्थिक हो सकता है।

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

February Horoscope Prediction 2026: फरवरी 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा जिसका सीधा असर आपकी जीवनशैली, करियर और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। जहाँ कुछ राशियों के लिए सफलता के नए द्वार खुलेंगे वहीं कुछ के लिए यह समय धैर्य रखने का होगा।

आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि के लिए फरवरी का महीना क्या लेकर आ रहा है।

मेष राशि: मेहनत का मिलेगा मीठा फल

मेष राशि वालों के लिए फरवरी का महीना ऊर्जा से भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य में प्रमोशन का मार्ग प्रशस्त करेंगी। व्यापार में फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के प्रबल योग हैं। आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा जिससे आप कठिन चुनौतियों को भी आसानी से पार कर लेंगे।

वृषभ राशि: आर्थिक स्थिरता और सुख-साधन

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेश से मोटा मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप भविष्य की बड़ी योजनाओं पर काम शुरू कर सकेंगे।

मिथुन राशि: करियर में आएगा बड़ा बदलाव

मिथुन राशि के लिए फरवरी टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। यदि आप नौकरी बदलने या नई फील्ड में जाने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। मार्केटिंग, सेल्स और संचार से जुड़े लोगों को शानदार उपलब्धियां हासिल होंगी। हालांकि कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

सिंह राशि: पहचान और मान-सम्मान में वृद्धि

सिंह राशि वालों के लिए यह महीना सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला होगा। आपके लीडरशिप गुणों की ऑफिस में सराहना होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। यह समय अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने दिखाने का है मौके को हाथ से न जाने दें।

प्रतीकात्मक तस्वरी (सौ. फ्रीपिक)

तुला राशि: सुखद बदलाव और बैलेंस

तुला राशि के जातकों के लिए फरवरी संतुलन का महीना है। आपकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और आप अपने पार्टनर के साथ सुकून भरा समय बिताएंगे।

मकर राशि: अटके हुए कामों में आएगी तेजी

शनि देव की कृपा से मकर राशि वालों के लिए रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होंगे। अनुशासन और कड़ी मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिलेगा। परिवार में आपकी बातों को अहमियत दी जाएगी। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि: रचनात्मकता और मानसिक शांति

मीन राशि के लिए फरवरी का महीना भावनात्मक रूप से संतोषजनक रहेगा। करियर में नए और रोमांचक अवसर मिल सकते हैं। सेहत में सुधार होगा और आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और सिंगल लोगों को कोई खास मिल सकता है।

इन्हें रहना होगा थोड़ा सतर्क

वहीं कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए यह महीना मिला-जुला रहेगा। इन राशियों को निवेश और रिश्तों के मामलों में जल्दबाजी से बचना चाहिए। धैर्य से काम लें कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा लेकिन सावधानी जरूरी है।

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला