Main Entrance Remedies : वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार यानी मेन गेट को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। घर का मुख्य द्वार केवल आने-जाने का रास्ता नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय ऊर्जा के प्रवेश का मुख्य स्रोत है। वास्तु विशेषज्ञ का कहना है कि, अगर मेन गेट के सामने कुछ वास्तु दोष मौजूद हों, तो इससे घर में नकारात्मक का प्रवेश होता है। इसका असर घर की सुख-समृद्धि, आर्थिक स्थिति और परिवारवालों की सेहत पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मुख्य द्वार के सामने किन चीजों का होना अशुभ होता है।
वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, मुख्य द्वार के सामने बिजली या टेलीफोन का खंभा होना वास्तु दोष माना जाता है। इससे घर की ऊर्जा का संतुलन प्रभावित हो सकता है और परिवार में परेशानियां बढ़ सकती हैं। अगर आपके घर के सामने भी इस तरह का कई स्तंभ या खंबा है तो उसे हटवाने में देरी न करें।
मुख्य द्वार के सामने गंदा पानी या खुली नाली का होना भी किसी भी घर की सुंदरता में ग्रहण लगा देता है। वास्तु के अनुसार, इसे आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है। इससे धन का प्रवाह प्रभावित हो सकता है और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं।
अगर आपके घर के मुख्य द्वार के सामने गड्ढा, कीचड़ या पानी जमा रहता है, तो इसे जगह को पहली फुरसत में समतल करा ले, क्योंकि वास्तु में शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है और मानसिक तनाव का माहौल बना रहता है।
ये भी पढ़ें-Parama Ekadashi 2026: 12 जून को है परम एकादशी, भूल से भी न करें ये काम, वरना पड़ेगा बहुत भारी
शहरी इलाकों में तो जगह की कमी के कारण कुएं देखना दुर्लभ सा हो गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कई घरों में आज भी कुआं देखने को मिल जाता है। अगर घर के प्रवेश द्वार के ठीक सामने कुआं हो, तो इसे स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल माना जाता है। ऐसी स्थिति परिवार के सदस्यों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
अगर मुख्य द्वार के सामने या उसके ठीक ऊपर दूसरा दरवाजा हो, तो इसे भी वास्तु दोष माना जाता है। कहा जाता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा टिक नहीं पाती।