मां मंगला गौरी  (सौ. AI)
धर्म

Mangla Gauri Vrat:आज मंगला गौरी व्रत पर चुपचाप कर लें ये उपाय, अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

Mangla Gauri Vrat 2026 : आज सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां गौरी की कृपा प्राप्त होने और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलने की मान्यता है।

सीमा कुमारी

Mangla Gauri Vrat Me Kya Kare : आज 11 अगस्त 2026, मंगलवार को सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है। साथ ही सावन शिवरात्रि का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। जिस वजह से इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। ये व्रत विशेष रूप से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती है।

इसी कड़ी में आज हम आपको बताते है आज के दिन की पूजा विधि और वे खास काम जो सुहागिन महिलाओं को जरूर करने चाहिए

मंगला गौरी व्रत पूजन के शुभ मुहूर्त 11 अगस्त 2026

पूजा के लिए सावन के इस पावन दिन पर निम्नलिखित शुभ मुहूर्त रहेंगे

ब्रह्म मुहूर्त (प्रातः साधना): सुबह 04:49 बजे से 05:34 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त (सर्वश्रेष्ठ समय): दोपहर 12:18 बजे से 01:09 बजे तक

विजय मुहूर्त (शुभ कार्य हेतु): दोपहर 02:52 बजे से 03:43 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:09 से 07:31 तक

संध्या पूजा: शाम 07:09 से 08:16 तक

मंगला गौरी व्रत का धार्मिक महत्व

हिन्दू धर्म में श्रावण (सावन) मास के प्रत्येक मंगलवार को रखा जाने वाला मंगला गौरी व्रत माता पार्वती (गौरी) को समर्पित है। सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह व्रत करती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं मनपसंद वर की प्राप्ति हेतु इसकी आराधना करती है।

शिवरात्रि और मंगला गौरी व्रत का संयोग

इस बार 11 अगस्त को मंगला गौरी व्रत के साथ सावन शिवरात्रि भी पड़ रही है। सावन शिवरात्रि भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष दिन माना जाता है। ऐसे में आज शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करना भक्तों के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है।

सुहागिन महिलाएं मंगला गौरी व्रत के दौरान मां पार्वती की पूजा करने के साथ भगवान शिव का भी जलाभिषेक कर सकती है। शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और फूल अर्पित करके भगवान शिव का ध्यान करें। मान्यता है कि शिव-पार्वती की संयुक्त आराधना से दांपत्य जीवन में प्रेम और सुख-शांति की कामना की जाती है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे