मां मंगला गौरी (सौ.AI)
धर्म

Mangala Gauri Vrat 2026: कौन-सा भोग मां गौरी को सबसे अधिक प्रिय है मां पार्वती की कृपा से बदल सकती है किस्मत

Mangala Gauri Vrat 2026 Importance: मंगला गौरी व्रत पर मां गौरी को प्रिय भोग अर्पित करने से विशेष शुभ फल प्राप्त होने की मान्यता है। जानें मां पार्वती को कौन-सा भोग सबसे अधिक प्रिय है।

सीमा कुमारी

Kaun Sa Bhog Maa Gauri Ko Sabse Adhik Priya Hai: आज 4 अगस्त 2026, मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा हैं। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार और मंगलवार का विशेष महत्व होता है। सोमवार का दिन जहां भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है तो वहीं मंगलवार का दिन माता पार्वती को समर्पित हैं।

सावन माह में पड़ने वाले हर मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत का विधान होता है। इस व्रत को सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखतीं है, वहीं कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखती है।मंगला गौरी व्रत का महत्व

मंगला गौरी व्रत का महत्व

धर्म शास्त्रों में मंगला गौरी व्रत का बड़ा महत्व बताया गया है। मंगला गौरी व्रत के दिन मां पार्वती की सच्चे मन से पूजा करने और उन्हें उनका मनपसंद भोग लगाने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और हर मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कि आज के दिन मां गौरी की कृपा पाने के लिए आपको पूजा में कौन-कौन से भोग शामिल करने चाहिए ?

मां गौरी की कृपा पाने के लिए कौन-कौन से भोग लगाए?

  • खीर का भोग

धार्मिक एवं लोक मान्यता के अनुसार,मां गौरी की कृपा पाने के लिए खीर का भोग लगाना भी शुभ बताया गया है। मान्यता है कि, मां गौरी को खीर का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार पर मां गौरी की कृपा सदैव बनी रहती है।

  • हलवा-पूरी का भोग

मां गौरी की कृपा पाने के लिए खीर का भोग लगाने के अलावा, हलवा-पूरी का भोग भी लगा सकते हैं। मां गौरी को हलवा-पूरी बहुत पसंद हैं। कहा जाता है कि, मां गौरी को हलवा-पूरी भोग लगाना शुभ माना जाता हैं।मालपुआ का भोग भी

जिस प्रकार मां गौरी को हलवा-पूरी और खीर पसंद हैं। ठीक उसी तरह मंगला गौरी को मालपुआ भी बेहद पसंद हैं। आप मंगला गौरी की कृपा पाने के लिए मालपुआ का भोग भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से मां मंगला गौरी प्रसन्न होती है और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

  • नारियल और मिठाई, फल चढ़ाएं

मंगला गौरी व्रत की पूजा में नारियल, फल और मिठाई का भोग भी चढ़ा सकते हैं। माता मंगला को इन चीजो को चढ़ाना शुभ माना जाता हैं।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना