भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Malmas 2026: शुरू हो चुका है 'मलमास' 2026, इन वस्तुओं के दान से मिलेगा महापुण्य, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग

Malmas 2026 Puja Vidhi :मलमास 2026 शुरू हो चुका है और इसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस अवधि में किए गए दान-पुण्य से विशेष फल प्राप्त होते है और जीवन में सुख-समृद्धि के योग बनते हैं।

सीमा कुमारी

Malmas Me Kaun Si Vastu Daan Karein: 17 मई से मलमास की शुरुआत हो चुकी है। यह पूरे एक महीने तक यानी 15 जून तक चलेगा। ऐसा कहा जाता है कि इस अवधि में सूर्य की गति धीमी हो जाती है, जिसके चलते मांगलिक कामों पर रोक लग जाती है। जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित अधिकमास सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। हिंदू धर्म में हर तीसरे साल में एक बार अधिकमास यानी मलमास पड़ता है। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है।

मलमास के दौरान दान करना बेहद शुभ

ज्योतिषयों के अनुसार, मलमास के दौरान कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ होता है। जैसे इस माह में अगर आप किसी मंदिर, नदी आदि में दीपदान करते हैं तो भगवान विष्णु का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है और अन्य देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। दीपदान के अलावा 3 और चीजें भी हैं जिनका दान आपको मलमास के दौरान करना चाहिए।

मलमास में 3 चीजों के दान से मिलेगा महापुण्य

  • धार्मिक पुस्तकों का दान करें

धर्म शास्त्रों में मलमास के दौरान धार्मिक पुस्तकों का दान करना बेहद शुभ बताया गया है। ऐसे में आप किसी व्यक्ति को भी धार्मिक पुस्तकें दान दे सकते हैं या फिर किसी मंदिर या धार्मिक संस्था में भी। ऐसा करने से विष्णु भगवान की कृपा तो आपको मिलती ही है, साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह भी मजबूत होता है।

  • दीपदान करें

मलमास के दौरान धार्मिक पुस्तकों का दान के अलावा, दीपदान का भी बड़ा महत्व होता है।ऐसा करने से विष्णु भगवान की कृपा तो आपको मिलती ही है, साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह भी मजबूत होता है।

  • पीली चीजों का दान करें

कहते है, मलमास मास में आप धार्मिक पुस्तकों के दान के अलावा, पीली चीजों का भी दान कर सकते है। शास्त्रों में पीली चीजों का दान करने से भी धन-धान्य और विष्णु कृपा आपको मिल सकती है। आप हल्दी, केला, चने की दाल और पीले वस्त्र इस माह में दान करके पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

  • मालपुआ का दान करें

मलमास के माह में मालपुआ का दान भी बेहद खास माना जाता है। इस माह में 33 मालपुआ दान करके आपको सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM