महाशिवरात्रि(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Mahashivratri 2026 पर अपनी राशि अनुसार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये विशेष चीजें, देवाधिदेव हर लेंगे आपके सारे कष्ट

Mahashivratri special items: ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवलिंग पर कुछ खास चीज चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सारी मनोकाननाए पूरी करते है।

सीमा कुमारी

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का महापर्व इस बार 15 फरवरी, रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन देशभर के शिवालयों में हर-हर महादेव, बाबा भोले भंडारी की जय हो, का उद्घोष सुनाई देता है। खासतौर पर भक्त जन व्रत, पूजा-पाठ और दान-पुण्य के कार्य करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवलिंग पर कुछ खास चीज चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सारी मनोकाननाए पूरी करते है।

अगर आप राशि के अनुसार से शिवलिंग पर पूजन सामग्री चढ़ाते हैं, तो इसका फल और भी अधिक शुभ हो जाएगा। आइए आपको इस लेख में बताते हैं राशि के अनुसार शिवलिंग पर क्या अर्पित करें।

अपनी राशि के अनुसार शिवलिंग पर क्या अर्पित करें?

मेष और वृश्चिक राशि

इस महाशिवरात्रि पर मेष और वृश्चिक राशि के जातक शिवलिंग पर बेलपत्र, शहद और लाल चंदन चढ़ाएं। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ऐसा करने से जातक को साहस, ऊर्जा और सकारात्मकता में वृद्धि होती है।

वृषभ और तुला राशि

वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन दही, चमेली के फूल, मिश्री और सुगंधित इत्र शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानियां कम हो जाती है। इसके साथ ही सुख-सौभाग्य भी बढ़ता है।

मिथुन और कन्या राशि

बुध ग्रह द्वारा शासित मिथुन और कन्या राशि के जातकों को इस दिन हरी दुर्वा, भांग, धतूरा और गन्ने का रस शिवलिंग पर चढ़ाना जरुरी है। ऐसा करने से मानसिक अस्थिरता दूर होती है और एकाग्रता बढ़ती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व विशेष रुप से फलदायी माना जाता है, क्योंकि चंद्र देव भगवान शिव के अत्यंत प्रिय हैं। इस पावन अवसर पर शिवलिंग पर दूध, दही और श्वेत पुष्प अर्पित करने से मन को शांति मिलती है तथा जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव है। इस राशि के जातकों को गुड़ मिला जल और बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इससे आत्मविश्वास मजबूत होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु और मीन राशि

धनु और मीन राशि के जातक गुरु ग्रह है। इन जातकों को केसर, चने की दाल, बेसन की मिठाई और दूझ शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को ज्ञान, विवेक और भाग्य का सहयोग प्राप्त होता है।

मकर और कुंभ राशि

कर्मफलदाता दाता शनि देव द्वारा शासित मकर और कुंभ राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर काले तिल, भांग, धतूरा और शमी पत्र शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव के साथ ही शनि देव की कृपा आप पर बनीं रहेगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा