महाशिवरात्रि के दिन का दान (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

पितृदोष से मुक्ति का विशेष अवसर 'महाशिवरात्रि 2026', 'इन' वस्तुओं के दान-धर्म से मिलेगा लाभ

Mahashivratri Par Kya Daan Kare:महाशिवरात्रि 2026 पितृदोष से मुक्ति का शुभ अवसर है। इस दिन विशेष दान और शिव पूजा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

सीमा कुमारी

Mahashivratri 2026 Daan: रविवार, 15 फरवरी 2026 को पूरे देशभर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि का दिन भक्तों के लिए श्रद्धा, आस्था और दृढ़ संकल्प का विशेष अवसर होता है। इस पावन तिथि पर श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन करें किन चीजों का दान

  • चावल का करें दान

ज्योतिषयों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन चावल का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि चावल के दान से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और साथ ही मानसिक शांति के लिए चावल का दान बेहद लाभदायक बताया गया है।

  • काली दाल यानी करें उड़द

यदि आप पर शनि दोष है, तो ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन काली उड़द की दाल का दान करना आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। ऐसी मान्यता है कि, इस दिन काली दाल के दान से शनि दोष का प्रभाव कम होता है।

  • सफेद वस्तुओं का करें दान

माना जाता है कि भगवान शिव को सफेद रंग बेहद प्रिय है। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए सफेद रंग की चीजों का दान करना चाहिए। जैसे — सफेद वस्त्र, दूध, दही और फल।

  • काले तिल का करें दान

ग्रह संबंधी समस्याओं के लिए काले तिल का दान बेहद प्रभावशाली माना जाता है। मान्यता है कि शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने और फिर उनका दान करने से पितृ दोष और शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है।

  • घी और गुड़ का करें दान

मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में दीपक जलाने के लिए घी का दान करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। वहीं गुड़ का दान करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और सूर्य ग्रह मजबूत होता है।

  • श्रृंगार का करें दान

माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस दिन किसी महिला को श्रृंगार की वस्तुएं दान देना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन श्रृंगार का दान करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

लंदन पहुंची प्रदर्शन की आंच! EC के खिलाफ पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर विरोध, ध्रुव राठी ने समर्थकों को बुलाया

India Russia Oil Deal: ट्रंप का यू-टर्न: रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ से भारत-चीन को राहत, जानें पूरा मामला

कॉकरोच के लिए बापू से लाठी मांगी, मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का VIDEO वायरल; जंतर-मंतर पर तंज कसते दिखे

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 8 यात्रियों की मौत; कई घायल

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं