माघ पूर्णिमा (सौ.सोशल मीडिया)
Magh Purnima Par Kya Kare : माघ पूर्णिमा इस बार 1 फरवरी यानी कल के दिन मनाई जाएगी। माघ पूर्णिमा हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन पर्व माना जाता है, जो स्नान, दान और जगत के पालनहार भगवान विष्णु की आराधना के लिए विशेष फलदायी बताया गया है। माघ मास को जप-तप और धर्म का महीना भी कहा गया है।
हिन्दू शास्त्रों के अनुसार इस दिन किए गए पुण्य कर्म जीवन के कष्टों को दूर करते हैं और मोक्ष का मार्ग खोलते हैं। लेकिन ज्योतिष और धर्मशास्त्र यह भी बताते हैं कि माघ पूर्णिमा के दिन कुछ गलतियां करने से पूजा-पाठ का पूरा फल नहीं मिल पाता, इसलिए इस पावन तिथि पर विशेष सावधानी बरतना जरूरी होता है।
माघ पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
- माघ पूर्णिमा के दिन सूर्योदय के बाद और दिन में भूलकर न सोएं।
- इस दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े न पहनें।
- माघ पूर्णिमा के दिन बाल या नाखून नहीं कटवाना चाहिए।
- माघ पूर्णिमा के दिन किसी के साथ तकरार न करें और न ही किसी चुगली, निंदा या फिर अपमान करें।
- माघ पूर्णिमा का दान करते समय दिखावा या अभिमान न करें, अन्यथा उसका पुण्यफल आपको नहीं प्राप्त होगा।
- माघ पूर्णिमा पर यदि गंगा स्नान करने की योजना बना रहे हैं तो घर से अशुद्ध अवस्था में न निकलें।
- हमेशा स्नान करके ही गंगा स्नान करने के लिए जाएं ।
- माघ पूर्णिमा के दिन भूलकर भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए।
- यदि आप भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल चढ़ाना चाहते हैं तो उसे पहले से ही तोड़कर रखें।
पुण्य की प्राप्ति के लिए क्या करें
- माघ पूर्णिमा के दिन पीले या सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।
- माघ पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा सुनें तथा हवन करें।
- माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने के बाद अपने सामर्थ्य के अनुसार अन्न, वस्त्र, धन आदि का दान करें।
- माघ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा में श्री विष्णुसहस्त्रनाम या फिर नारायण कवच का पाठ करें।
- माघ पूर्णिमा पर चंद्रोदय के समय दर्शन और अर्घ्य देकर पूजन करें।
- माघ पूर्णिमा के दिन चंद्र देवता का आशीर्वाद पाने के लिए उनके मंत्र का जप करें।