मां कुष्मांडा देवी (सौ. सोशल मीडिया)
धर्म

नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा से चमक सकती है आपकी सोई किस्मत, इनको होंगे चमत्कारी फायदे

Maa Kushmanda Puja Vidhi: नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कूष्मांडा की पूजा। जानिए माता की मंद मुस्कान से ब्रह्मांड बनने की कथा, पूजा नियम, पसंदीदा भोग और किन राशियों पर बरसेगी देवी की विशेष कृपा।

विजय कुमार तिवारी, अपूर्वा नायक

Highlights:-

  • नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कूष्मांडा की पूजा

  • जानें पूजा के सही नियम के साथ भोग और चमत्कारी फायदे

  • मां कूष्मांडा की कृपा से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

  • जानें कैसे चमक सकती है आपकी सोई हुयी किस्मत

Maa Kushmanda Puja Tips: शारदीय हो या चैत्र, नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा बड़े ही धूमधाम से की जाती है। नवरात्रि का चौथा दिन ब्रह्मांड की रचना करने वाली देवी मां कूष्मांडा को समर्पित होता है।

देवी भागवत पुराण की मानें तो जब इस सृष्टि का कोई अस्तित्व नहीं था और चारों तरफ सिर्फ घना अंधेरा फैला हुआ था, तब मां कूष्मांडा ने अपनी एक छोटी सी मंद मुस्कान से इस पूरे ब्रह्मांड को रच दिया था। इसी वजह से माता रानी को इस सृष्टि की आदिस्वरूपा या आदिशक्ति भी कहा जाता है।

सूर्यमंडल में वास करती हैं मां कूष्मांडा

क्या आप जानते हैं कि मां कूष्मांडा का निवास स्थान कहां है? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी मां कूष्मांडा सूर्यमंडल के भीतर बने लोक में निवास करती हैं। यही कारण है कि उनके भीतर सूर्य देव के समान ही अलौकिक और असीम तेज विद्यमान है। मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं, जिनमें वे चक्र, गदा, धनुष, बाण, कमंडल, अमृत कलश, कमल और सभी प्रकार की सिद्धियों व निधियों को देने वाली जपमाला धारण करती हैं। मां की सच्चे मन से भक्ति करने वाले को जीवन में हर सुख मिलता है।

पूजा करने से मिलते हैं ये बड़े फायदे

मां कूष्मांडा अपने भक्तों की पुकार बहुत जल्दी सुनती हैं और उन पर तुरंत प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूरी करती हैं। माता रानी को मुख्य रूप से रोगों का नाश करने वाली देवी माना गया है। इनकी नियमित और विधि-विधान से पूजा करने पर पुरानी से पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलता है और इंसान को लंबी उम्र व अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। चूंकि मां का वास सूर्यमंडल में है, इसलिए इनकी पूजा से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है, बुद्धि तेज होती है और समाज में खूब मान-सम्मान व यश-कीर्ति मिलती है।

मां कुष्मांडा की पूजा के फायदे

मानसिक तनाव से मिलेगी तुरंत मुक्ति

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर दूसरा इंसान मानसिक तनाव या अनजाने डर से परेशान रहता है। मां कूष्मांडा की हल्की सी मुस्कान भक्तों के जीवन से हर तरह का तनाव, अवसाद और अज्ञात भय पल भर में दूर कर देती है। उनकी कृपा से व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता और निर्णय लेने की बुद्धि बेहद कुशाग्र हो जाती है। इसके अलावा, जो साधक भक्ति भाव से माता की उपासना करता है, उसे जीवन में सभी आठ सिद्धियां और नौ निधियां (भौतिक व आध्यात्मिक सुख) आसानी से हासिल हो जाती हैं।

मां कूष्मांडा की पूजा के खास नियम

नवरात्रि के चौथे दिन पूजा करते समय कुछ आसान लेकिन जरूरी नियमों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है, ताकि आपको पूजा का पूरा फल मिल सके। इस दिन हरे रंग का इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि मां कूष्मांडा को हरा रंग सबसे ज्यादा पसंद है। इसीलिए पूजा के दौरान हरे रंग के कपड़े पहनें। साथ ही, माता रानी को हरी चूड़ियां, हरे रंग के वस्त्र या फिर मेंहदी चढ़ाना बहुत फलदायी होता है। ध्यान रखें कि पूजा के दौरान घर और मंदिर में साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।

मां कुष्मांडा भोग

मालपुआ और पेठे का लगाएं भोग

माता कूष्मांडा को खाने में मालपुआ बहुत पसंद है। इसलिए चौथे दिन पूजा के समय मां को मालपुए का भोग जरूर लगाएं। अगर मालपुआ न हो तो आप हलवे या ताजे दही का भोग भी चढ़ा सकते हैं। पूजा खत्म होने के बाद इस प्रसाद को परिवार और आसपास के लोगों में बांट दें। इसके अलावा मां को 'कुम्हड़ा' यानी सफेद पेठा बेहद प्रिय है। माना जाता है कि इसी कुम्हड़े से इनका नाम कूष्मांडा पड़ा है। पूजा में माता को साबुत पेठा अर्पित करने से वे तुरंत प्रसन्न होती हैं।

इस मंत्र का 108 बार करें जाप

मां कूष्मांडा का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा करते समय उनके सिद्ध मंत्र का स्पष्ट उच्चारण के साथ कम से कम 108 बार जाप जरूर करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है....

“या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्मांडा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥”

इस मंत्र का जाप करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ध्यान रखें कि इस दिन अपने मन में किसी के प्रति बुरा विचार, जलन या द्वेष न लाएं। पूरी सात्विकता और शांत मन के साथ ही माता की पूजा-अर्चना करें।

किन राशियों पर होगी मां की विशेष कृपा?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो मां कूष्मांडा का सीधा संबंध सूर्य ग्रह और बुध ग्रह से माना गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे सूर्यमंडल को नियंत्रित करती हैं और उन्हें हरा रंग प्रिय है। इस वजह से चौथे दिन की पूजा का सबसे बड़ा फायदा सिंह, कन्या और मिथुन राशि वाले जातकों को मिलता है। सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं, जिन्हें मां कूष्मांडा दिशा देती हैं। इस पूजा से सिंह राशि वालों को करियर में बहुत बड़ी सफलता, सरकारी नौकरी के योग और लीडरशिप क्वालिटी में जबरदस्त बढ़त मिलती है।

मिथुन राशि

ऐसे चमकाएं अपनी सोई हुई किस्मत

वहीं दूसरी तरफ, कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। चूंकि माता को हरा रंग पसंद है, इसलिए इन दोनों राशियों के लोगों की व्यापार से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। अगर आप पर कोई पुराना कर्ज है, तो उससे राहत मिलने के योग बनते हैं। शिक्षा, पढ़ाई और लेखन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपार सफलता मिलती है। अगर मिथुन, कन्या या सिंह राशि के जातक नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को हरी इलायची और मालपुए का भोग लगाने से उनकी सोई हुई किस्मत भी रातों-रात चमक सकती है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने डिलिमिटेशन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया

पहले किया था इनकार, अब एयरलाइन सेक्टर में एंट्री की तैयारी, अडाणी ग्रुप ने सरकार से मांगी बड़ी मंजूरी

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर परिसीमन विधेयक का कितना होगा असर, कुछ इस तरह बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?