क्या है प्यार का रिश्ता। (सौ. Design) 
धर्म

कैसे होते हैं राहु और केतू वालों के प्यार के रिश्ते? जानिए रहस्यमयी प्रेम की पूरी कहानी

Rahu Ketu Effects: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतू को छाया ग्रह कहा गया है। ये ग्रह सीधे दिखाई नहीं देते, लेकिन व्यक्ति के जीवन, सोच और रिश्तों पर इनका प्रभाव बेहद गहरा होता है।

सिमरन सिंह

Rahu Ketu Love Life: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतू को छाया ग्रह कहा गया है। ये ग्रह सीधे दिखाई नहीं देते, लेकिन व्यक्ति के जीवन, सोच और रिश्तों पर इनका प्रभाव बेहद गहरा होता है। खासतौर पर जब बात प्रेम संबंधों की आती है, तो राहु-केतू वाले जातकों का प्यार आम लोगों से काफी अलग माना जाता है। ऐसे रिश्ते रहस्यमय, तीव्र और कभी-कभी चुनौतीपूर्ण होते हैं।

राहु-केतू वाले लोगों का स्वभाव

राहु प्रभाव वाले लोग बेहद आकर्षक, महत्वाकांक्षी और अलग सोच रखने वाले होते हैं। वहीं केतू प्रभाव वाले जातक भीतर से गहरे, आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से संवेदनशील होते हैं। जब इनका प्रेम होता है, तो वह सामान्य नहीं बल्कि बहुत गहन और असाधारण होता है।

प्यार की शुरुआत होती है अचानक

राहु-केतू वालों के प्रेम संबंध अक्सर अचानक शुरू होते हैं। बिना किसी योजना के, एक अनजानी सी खिंचाव से रिश्ता आगे बढ़ता है। ऐसा लगता है मानो दोनों किसी पिछले जन्म के बंधन से जुड़े हों। यह आकर्षण इतना तेज होता है कि व्यक्ति खुद को रोक नहीं पाता।

रिश्तों में गहराई लेकिन अस्थिरता

इन लोगों के प्यार में भावनाओं की गहराई बहुत होती है, लेकिन स्थिरता की कमी भी देखी जाती है। कभी बेहद नजदीकी, तो कभी अचानक दूरी यह उतार-चढ़ाव राहु-केतू वाले रिश्तों की पहचान है। यही कारण है कि इन संबंधों में भ्रम, गलतफहमियां और भावनात्मक संघर्ष भी सामने आते हैं।

समाज और परिवार से टकराव

राहु-केतू वाले प्रेम संबंध अक्सर सामाजिक परंपराओं से अलग होते हैं। अंतरजातीय, अंतरधार्मिक या लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप जैसे मामले इन लोगों के जीवन में आम हैं। कई बार परिवार या समाज इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करता, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है।

आध्यात्मिक जुड़ाव की भावना

केतू का प्रभाव रिश्ते को केवल भौतिक नहीं रहने देता। ऐसे प्रेम में आत्मिक और आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस होता है। कई जातक मानते हैं कि उनका प्रेम उन्हें आत्म-परिवर्तन और आत्मबोध की ओर ले जाता है। यह रिश्ता जीवन को देखने का नजरिया तक बदल देता है।

टिके रहते हैं वही रिश्ते जो सीख देते हैं

ज्योतिष मान्यता के अनुसार, राहु-केतू वाले रिश्ते तभी टिकते हैं जब दोनों साथी एक-दूसरे से सीखने और बदलने को तैयार हों। अगर अहंकार, भ्रम और असमंजस हावी हो जाए, तो अलगाव तय माना जाता है। लेकिन अगर समझदारी और धैर्य रखा जाए, तो यही रिश्ता जीवन का सबसे मजबूत बंधन बन सकता है।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया