जानिए छठ पूजा में उपयोग किए गए सूप का क्या करें 
धर्म

जानिए छठ पूजा में उपयोग किए गए सूप का क्या करें, नवविवाहितों को बनेंगे पुत्र प्राप्ति के योग

छठ पूजा में बांस से बने सूप और डागर का विशेष महत्व है। बांस के सूप और डागर में छठी मइया और सूर्य देव को समर्पित करने वाली पूजन सामग्री रखी जाती है। बहुत से श्रद्धालुओं और व्रत रखने वाली माताओं एवं बहनों को यह नहीं पता होता है, कि पूजा में इस्तेमाल किए हुए डागर और सूप का पूजन के बाद क्या करना चाहिए।

सीमा कुमारी

chhath puja 2024: चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ 8 नवंबर को संपन्न हो गई है। सनातन धर्म में छठ महापर्व को सभी व्रतों में सबसे कठिन व्रत माना गया है। इस पर्व को लेकर मान्यता है कि जो भी छठ के व्रत को पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ रखेगा उसकी सभी मनोकामना भगवान सूर्य और छठी मैया जरूर पूरी करती हैं।

जैसा कि आपने देखा होगा कि, छठ पूजा में बांस से बने सूप और डागर का विशेष महत्व है। बांस के सूप और डागर में छठी मइया और सूर्य देव को समर्पित करने वाली पूजन सामग्री रखी जाती है। बहुत से श्रद्धालुओं और व्रत रखने वाली माताओं एवं बहनों को यह नहीं पता होता है, कि पूजा में इस्तेमाल किए हुए डागर और सूप का पूजन के बाद क्या करना चाहिए। तो ऐसे में चलिए जानते हैं इसके बारे में -

जानिए छठ के बाद पूजा में उपयोग हुए सूप का क्या करें

भगवान के श्री चरणों में रखें

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, बांस से बने सूप को छठ पूजा के बाद घर के पूजा घर में रख सकते हैं। यह उपाय यदि नवविवाहित महिलाएं करती हैं, तो पुत्र प्राप्ति के योग बनते हैं। घर में सुख-समृद्धि होती है। साथ ही, हमेशा परिवार में सुख शांति बनी रहती है।

घर के कार्यों में प्रयोग करें

छठ पूजा के दौरान सूर्यदेव को अर्घ्य देने के समय सूप का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, पूजा के बाद लोग इस सूप की अनदेखी कर जाते हैं, जो कि गलत है। आपको बता दें कि, छठ पूजा व्रत की समाप्ति के बाद सूप को फेंकने के बजाय घर के कार्यों में प्रयोग करें। ऐसा करने से संतान-सुख प्राप्त होता है। इसके अलावा घर के सदस्यों के साथ अनहोनी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें :नवंबर में इस दिन शिवरात्रि, जानिए सही तिथि और पूजा शुभ मुहूर्त    

जरूरतमंद को दान दें

बांस के बने सूप या टोकरी की मदद से ही छठी मैया को भेंट दी जाती है। कहते हैं कि ऐसा करने से संतान की प्राप्ति और दुखों का नाश होता है। ऐसे में पूजा के बाद सूप से जुड़े कुछ उपाय जरूर करना चाहिए।

आपको बता दें कि, पूजा में इस्तेमाल सूप का इस्तेमाल यदि आप घर के कामों में नहीं कर सकते हैं, तो आप जरूरतमंद को दान भी दे सकते हैं।

कहीं फेंकने की भूल न करें

सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सूप से जुड़े कुछ उपाय जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से संतान की तरक्की होती है। साथ ही धन और संतान का सुख मिलता है। वहीं, अनदेखी करने से बड़ा नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए छठ पूजा में इस्तेमाल की गई सूप या टोकरी को फेंकने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आप संतान को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण