बजरंगबली को केसर भात का भोग लगाने का महत्व (सौ. सोशल मीडिया) 
धर्म

आज ज्येष्ठ महीने का है आखिरी बड़ा मंगल, जानिए क्या होता हैं हनुमान जी को केसर भात का भोग लगाने का महत्व

मंगलवार के दिन को भगवान बजरंगबली के सबसे खास दिन के रूप जाना जाता है। यहां पर कहा जाता है कि, बजरंगबली को केसर भात भोग लगाने का महत्व होता है।

दीपिका पाल

हिंदू धर्म में सभी व्रत और त्योहार का महत्व होता है जहां पर आज 10 जून 2025 को ज्येष्ठ महीने का आखिरी बड़ा मंगल है। इसके साथ ही मंगलवार का शुभ दिन भी है। मंगलवार के दिन को भगवान बजरंगबली के सबसे खास दिन के रूप जाना जाता है। कहते हैं कि, किसी भी परेशानी या मनोकामना की पूर्ति के लिए भगवान बजरंग बली की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

पूजा के अलावा भगवान बजरंगबली को भोग लगाने का भी खास महत्व होता है। यहां पर कहा जाता है कि, बजरंगबली को केसर भात भोग लगाने का महत्व होता है। चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण...

जानिए बजरंगबली को केसर भात भोग लगाने का महत्व

आपको बताते चलें कि, आज बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली को वैसे तो कई चीजों का भोग लगाना जरूरी होता है। जहां पर विशेष भोग में पान का बीड़ा, गुड़-चना, लड्डू, इमरती या जलेबी आदि का भोग लगाया जाता है। यहां पर बजरंगबली को केसर भात का भोग प्रिय होता हैं तो वहीं पर इसे केसर मिला हुआ मीठा चावल भी कहते है।

जानिए केसर भात का लगाने के फायदे

यहां पर आप भगवान बजरंगबली की पूजा में आप केसर भात का भोग लगा सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केसर को पवित्र और शुद्ध माना जाता है। यह सौभाग्य, शक्ति और भक्ति का प्रतीक है, वही लाल रंग होने के कारण इसका संबंध मंगल ग्रह से भी होता है। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास जी केसर भात का भोग लगाने के बारे में जानकारी देते है। यहां पर इस जानकारी के अलावा केसर भात का भोग लगाने से शारीरिक और मानसिक बल प्राप्त होता है, बजरंगबली प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूरी करते हैं, रोग-शोक दूर होता है, नकारात्मकता दूर रहती है, शनि और मंगल जैसे ग्रह दोष से राहत मिलती है।

जानिए केसर भात घर में बनाने की विधि

केसर भात की सामग्री

यहां पर केसर भात बनाने के लिए आपको कई प्रकार की सामग्रियों की जरूरत हो सकती है जो इस प्रकार है...

केसर के रेशे

1 कप बासमती चावल, भिगोया हुआ

1 टेबल स्पून शुद्ध घी

2 टेबल स्पून किशमिश

7-8 काजू (आधा)

8 टेबल स्पून लो कैलोरी स्वीटनर

1/2 टी स्पून हरी इलायची पाउडर

25 ग्राम शुगर क्रिस्टल

जानिए केसर भात बनाने की रेसिपी

इन सामग्रियों की मदद से आप केसर भात बना सकते है जिसकी रेसिपी बेहद आसान है।

1.गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच केसर घोलें और एक तरफ रख दें।

2.एक कड़ाही में घी गरम करें, किशमिश और काजू को भूनें. इसे घी में से निकालकर एक तरफ रख दें. इसी घी में दो से तीन मिनट के लिए चावल को भूनें।

3.डेढ़ कप उबलते पानी में केसर का पानी डालें और चावल को पकने दें।

4.जब पानी आधा रह जाए तो इसमें लो कैलोरी वाला स्वीटनर डालकर पकने दें, जब तक की पानी पूरी तरह सूख न जाए और चावल पूरी तरह पक दें।

5.इसमें इलाइची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।

6.किशमिश, काजू और शुगर क्रिस्टल से गार्निश करके सर्व करें।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां