नंदी महाराज के कान में कहें मनोकामना (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

भगवान शिव के परम भक्त हैं नंंदी महाराज, जानिए इनके कौन से कान में मनोकामना कहने से होती है पूरी

सोमवार का दिन भगवान शिव के लिए समर्पित होने के साथ ही सभी मनोरथों को पूरा करने वाला भी होता है। कहा जाता है कि, उनके प्रिय नंदी महाराज के कान में मनोकामना कहने से जल्द ही पूरी होती है।

दीपिका पाल

आज 2 जून यानि सोमवार का दिन है जो भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव के भक्त आराधना करने के साथ ही नियम के साथ पूजा-अर्चना भी करते है। सोमवार का दिन भगवान शिव के लिए समर्पित होने के साथ ही सभी मनोरथों को पूरा करने वाला भी होता है।

वैसे तो भगवान शिव, भक्तों की सारी परेशानियों को हर लेते है और उनकी पूजा के सरल नियम है लेकिन कहा जाता है कि, उनके प्रिय नंदी महाराज के कान में मनोकामना कहने से जल्द ही पूरी होती है।

भगवान शिव के परम भक्त

जैसा कि, आप जानते हैं, भगवान शिव के परम भक्त और सवारी के रूप में नंदी महाराज का नाम आता है। आपने मंदिर में भगवान शिव के साथ नंदी महाराज की भी मूर्ति भी देखी होगी। भगवान शिव के साथ नंदी महाराज हमेशा से रहते है। शिवजी की पूजा नंदी महाराज की पूजा के बिना अधूरी है।

नंदी महाराज के कान में कहें मनोकामना

आपको बताते चलें कि, नंदी महाराज का नाता शिवजी महाराज के साथ गिना गया है। कहते हैं कि, नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना कहने से विश जल्द ही पूरी हो जाती है। दरअसल यहां पर अगर आप नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना कहते है तो यह भगवान शिव के पास सीधे पहुंचती है। इसलिए भगवान शिव तक अपनी बात पहुंचाने के लिए आपको नंदी महाराज से कहना चाहिए।

जानिए कौन से कान में कहें अपनी बात

कहते है कि, नंदी महाराज के बाएं कान में अपनी इच्छा या मनोकामना कह सकते है। शिव मंदिर में पूजा करते समय मौन व्रत रखना चाहिए. इसके बाद उनकी पूजा करनी चाहिए. इसके बाद नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना कहें और दाहिने को बंद कर दें। नियम के अनुसार यह भी कहा गया है कि, नंदी महाराज से अपनी इच्छा कहने से पहले ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। अगर आप इस तरीको अपनाते है तो ऐसा करने से शिव जी अपने भक्तों की मनोकामना शीर्घ पूर्ण कर देते हैं। भगवान शिव की आराधना सच्चे मन से करते है तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?