अंगों के फड़कने के पीछे समुद्र शास्त्र से जानें (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

शरीर के अंगों का फड़कना क्या सच में देता हैं शुभ या अशुभ संकेत, जानिए समुद्र शास्त्र में इसके पीछे की सच्चाई

समुद्र शास्त्र में अंगों के फड़कने के पीछे कौन से प्रभाव शामिल होते है और क्या यह सच में जीवन में आने वाले शुभ औऱ संकेतों की ओर इशारा करते है। इसमें प्राय: आंखें और हाथ फड़कने लगते है।

दीपिका पाल

कभी आपने महसूस किया होगा आपके शरीर का कोई अंग अचानक से फड़कने लगता है जिसे सही करना आसान नहीं होता है। कई बार अंगों का फड़कना लगातार जारी रहता है जिसके पीछे लोगों के कई भ्रम सामने आते है। कई लोग अंगों को फड़कने के पीछे शुभ या अशुभ संकेतों को जोड़ लेते है। अंगों के फड़कने की स्थिति के बारे में समुद्र शास्त्र में बताया गया है।

समुद्र शास्त्र में अंगों के फड़कने के पीछे कौन से प्रभाव शामिल होते है और क्या यह सच में जीवन में आने वाले शुभ औऱ संकेतों की ओर इशारा करते है। चलिए जानते हैं अंगों के फड़कने को लेकर इसकी बात...

अक्सर फड़कने लगते हैं ये शरीर के अंग

आपको बताते चलें कि, अक्सर या अचानक ऐसा होता है कि, शरीर के यह सभी अंग फड़कने लगते है जो अमूमन ज्यादा देर तक ऐसी स्थिति में ही होते है...

1- आंख का फड़कना 

अगर आपके शरीर का सबसे नाजुक अंग यानि आंख फड़कने लगे तो यह बेहतर होता है। यहां पर दोनों आंखें जैसे दाएं और बाई आंख फड़कती है तो दोनों का असर या प्रभाव एक सा नहीं होता है इसके बारे में समुद्र शास्त्र में बताया गया है।अगर आपकी दाहिनी आंख फड़क रही है तो माना जाता है की कुछ अशुभ समाचार मिलने वाला है. अगर वहीं महिलाओं की बाई आंख फड़क रही है, तो इसे शुभ समाचार का संकेत माना जाता है। इसके अलावा पुरूषों के लिए अंगों के फड़कने को लेकर बात विपरित हो जाती है। अगर आपकी बाई आंख फड़क रही है तो आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।

2- पैर का फड़कना

अगर आपके आंखों के अलावा पैर फड़कने लगे तो इसके पीछे भी सच्चाई छिपी होती है। यहां पर दाहिनी जांघ को फड़कने को लेकर बताया गया है कि, आपको अपमानित होना पड़ेगा। इसके अलावा जब आपकी बाईं जांघ भी फड़कने लगती है तो कहते हैं कि, आने वाले समय में आपके जीवन में कोई नई बातें या धन और वस्तु की प्राप्ति हो सकती है।

3- हाथ का फड़कना

कई बार ऐसा होता है कि, शरीर में हाथ फड़कने से भी कई तरह के संकेत मिलने लगते है। यहां पर दाहिना कंधा फड़के तो बताया जाता है कि आपको धन की प्राप्ति होगी और वहीं अगर आपके बाया कंधा फड़के तो आपको सावधान है रहने की जरूरत है, हो सकता है कि कोई शत्रु या कोई आपके खिलाफ साजिश कर रहा हो। इसके अलावा आपके दाएं हाथ फड़के तो ऐसा होता है कि, धन और वैभव की आपको प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा बाएं हाथ के फड़कने से ऐसा होता है कि, इसके पीछे संकेत बताते हैं कि, आपको कोई खोई हुई चीज मिल जाये या आपका कोई बिछड़ा हुआ मित्र मिल जाये

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज