कार्तिक पूर्णिमा (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

कार्तिक पूर्णिमा 2026: कब मनाई जाएगी देव दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय और दीपदान का महत्व

Kartik Purnima Date 2026: कार्तिक पूर्णिमा 2026 कब है? जानें 24 नवंबर को देव दीपावली का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय, दीपदान का महत्व और किन 5 पवित्र स्थानों पर दीपक जलाना माना जाता है शुभ।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी के पौधे के पास जलाएं घी का दीपक

  • घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर दीपक जलाने की परंपरा

  • पीपल और आंवले के पेड़ के नीचे दीपक जलाना पुण्यदायी होता है शुभ

  • पवित्र नदियों, तालाबों और सरोवरों के तट पर दीपदान का विशेष महत्व

Kartik Purnima 2026 Date and Shubh Muhurat: हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस दिन देव दीपावली का पर्व भी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इस विजय की खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसी कारण कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है।

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान, पूजा-पाठ और दीपदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन तुलसी विवाह उत्सव और भीष्म पंचक व्रत का भी समापन होता है। आइए जानते हैं वर्ष 2026 में कार्तिक पूर्णिमा कब मनाई जाएगी, पूजा और दीपदान का शुभ मुहूर्त क्या है और किन स्थानों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा 2026 कब है?

साल 2026 में कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 24 नवंबर की रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी।

देव दीपावली पर शाम के समय दीपदान का विशेष महत्व है। वाराणसी में दीपदान का शुभ समय शाम 5 बजकर 08 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक बताया गया है। वहीं, दिल्ली में चंद्रोदय शाम 5 बजकर 01 मिनट पर होगा।

क्यो कहते हैं त्रिपुरारी पूर्णिमा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कर देवताओं को राक्षस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। जिससे प्रसन्न होकर देवताओं ने स्वर्गलोक में दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसी कारण इस दिन को देव दीपावली और त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

इन 5 जगहों पर जरूर करें दीपदान

कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अलग-अलग पवित्र स्थानों पर दीपक जलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

  • तुलसी के पौधे के पास: कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

  • घर के मुख्य द्वार पर: घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर दीपक जलाने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

  • मंदिर में: इस दिन किसी नजदीकी मंदिर में जाकर भगवान के समक्ष दीपदान जरूर करना चाहिए।

  • पीपल और आंवले के पेड़ के नीचे: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन पेड़ों के नीचे दीपक जलाना पुण्यदायी माना जाता है।

  • नदी और सरोवर के किनारे: कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों, तालाबों और सरोवरों के तट पर दीपदान करने का विशेष महत्व है। वाराणसी के गंगा घाटों पर इस दिन लाखों दीपक जलाए जाते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का धार्मिक महत्व?

धार्मिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करना अत्यंत फलदायी होता है। माना जाता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ दीपक जलाने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस अवसर पर गंगा स्नान, दान-पुण्य, भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व है।

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल