कामिका एकादशी ( सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Kamika Ekadashi 2026 Importance : कामिका एकादशी भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का अत्यंत शुभ पर्व माना जाता है। जानें वर्ष 2026 में कामिका एकादशी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि।

सीमा कुमारी

Kamika Ekadashi Shubh Muhurat : देवशयनी एकादशी के बाद अब कामिका एकादशी का व्रत रखा जाएगा। श्री हरि भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए एकादशी का व्रत सबसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन श्रद्धा और नियम के साथ व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

सावन महीने में आने वाली कामिका एकादशी 9 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और श्रद्धा से व्रत करने से मन को शांति मिलती है और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कामिका एकादशी 2026 कब है?

पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 9 अगस्त 2026 को रात 3 बजकर 29 मिनट से शुरू होगी और उसी दिन रात 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। हालांकि, उदया तिथि के नियम के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत 8 अगस्त 2026 को रखा जाएगा।

कामिका एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा?

व्रत का पारण अगले दिन यानी 9 अगस्त को किया जाएगा। पारण का शुभ समय सुबह 6 बजकर 5 मिनट से 8 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

कामिका एकादशी पर शुभ योग

इस बार कामिका एकादशी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। यह शुभ योग सुबह 6 बजकर 4 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि इस योग में भगवान विष्णु की पूजा और दान-पुण्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

कामिका एकादशी का महत्व

कहा जाता है कि कामिका एकादशी के दिन व्रत रखने और दीन-हीन, असहाय लोगों को दान देने से व्यक्ति सभी प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है। चातुर्मास में पड़ने वाली कामिका एकादशी का अपना अलग ही महत्व है। मान्यताओं के अनुसार यह एकादशी अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्रदान करती है। इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां