काल भैरव (सौ.AI) 
धर्म

Kalashtami Vrat : आज कालाष्टमी पर करें ये खास उपाय, काल भैरव की कृपा से दूर होंगे जीवन के कष्ट

Kalashtami Vrat 2026:कालाष्टमी के पावन अवसर पर काल भैरव की विधिपूर्वक पूजा और इन 5 विशेष उपायों को करने से जीवन के कष्ट दूर होने, नकारात्मकता समाप्त होने और सुख-समृद्धि प्राप्त होने की मान्यता है।

सीमा कुमारी

Kalashtami Vrat Upay: आज 7 जुलाई 2026 को मासिक जन्माष्टमी के अलावा, आषाढ़ माह की कालाष्टमी भी मनाई जा रही है। हिंदू धर्मशास्त्रों में पंचांग की प्रत्येक तिथि का अलग महत्व बताया गया है। हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है, जो भगवान काल भैरव को समर्पित होती है। काल भैरव को समय, न्याय और सुरक्षा का अधिष्ठाता देवता माना जाता है।

मान्यताओं के अनुसार कालाष्टमी के दिन व्रत और विशेष उपाय करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि इस बार जुलाई में कालाष्टमी किस दिन पड़ रही है और इस दिन कौन से उपाय आपको लाभ दिला सकते हैं।

मासिक कालाष्टमी व्रत का शुभ समय

इस बार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरम्भ 7 जुलाई 2026 को 1:24 बजे होगा और 8 जुलाई 2026 को 12:21 बजे इस तिथि का समापन होगा। ऐसे में 7 जुलाई, मंगलवार को ही कालाष्टमी मनाई जाएगी।

कालाष्टमी पर करें ये उपाय

काल भैरव को मदिरा अर्पित करें

कालाष्टमी के दिन भैरव मंदिर में जाकर उन्हें मदिरा अर्पित करने का विधान बताया गया है। इसके बाद उस मदिरा को किसी जरूरतमंद या सफाई कर्मी को दान कर देना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे जीवन की परेशानियां कम होती हैं और आय के नए रास्ते खुलते हैं।

पापड़, पकौड़े या मालपुए गरीबों में बांटना

इस दिन सरसों के तेल में बने खाद्य पदार्थ जैसे पापड़, पकौड़े या मालपुए तैयार करके गरीबों और जरूरतमंद लोगों में बांटना पुण्यदायी माना गया है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में खुशहाली आती है।

काले कुत्ते को भोजन

काला कुत्ता काल भैरव का वाहन माना जाता है कालाष्टमी के दिन काले कुत्ते को गुड़ या मीठी रोटी खिलाने से नजर दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

सरसों के तेल का दीपक

काल भैरव के मंदिर में जाकर या घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे जीवन में सुख-साधन बढ़ते हैं।

मंत्र का जाप

भगवान भैरव के सामने बैठकर 'ॐ कालभैरवाय नम:' या 'ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं' मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे मन शांत होता है और सुरक्षा मिलती हैं।

भैरव चालीसा का पाठ करें

इस दिन काल भैरव की कथा या भैरव चालीसा का पाठ करने से भय और शत्रुओं के संकट से मुक्ति मिलती हैं।

काजल का उपाय

सरसों के तेल के दीपक की लौ से काजल बनाएं। इस काजल का टीका बच्चों या घर के सदस्यों के कान के पीछे लगाने से बुरी नजर नहीं लगती।

इन विशेष उपायों के साथ आप नजर दोष निवारण के लिए बताए गए अन्य उपाय भी आजमा सकते हैं।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर