Lal Kitab Remedies For Job: आज हर कोई सफलता की दौड़ में आगे निकलना चाहता है, लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद भी मनचाहे परिणाम नहीं मिलते। ऐसे में ज्योतिषियों द्वारा 'लाल किताब का उपाय खासकर नौकरी, प्रमोशन और व्यापार में सफलता दिलाने कारगर साबित होते हैं।
ज्योतिषियों का मानना है कि,लाल किताब न केवल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, बल्कि इसके उपाय इतने सरल हैं कि इन्हें कोई भी आसानी से अपने रोजमर्रा के जीवन में अपना सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में करियर में तरक्की के लिए लाल किताब (Lal Kitab) के ये उपाय चमत्कारिक बताया गया है। ये उपाय न केवल ग्रह दोषों के निवारण में सहायक होते हैं, बल्कि व्यक्ति के भाग्य को भी प्रबल करते है।
अगर आपकी नौकरी में दिक्कतें आ रही हैं या व्यापार सही नहीं चल रहा, तो लाल किताब में कुछ बहुत ही आसान बातें बताई गई हैं। सबसे पहले गाय को ताजी रोटी खिलाने का नियम बनाएं। चींटियों को चीनी डालना और मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना भी करियर की रुकावटों को दूर करने में बहुत मददगार माना जाता है।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 9 से 5 साल की कन्याओं को शुक्रवार के दिन खीर और मिश्री का प्रसाद खिलाना चाहिए। अगर इस उपाय को लगातार 21 शुक्रवार तक किया जाए, तो धन की कमी धीरे-धीरे दूर होने लगती है।
यह भी पढ़ें:- पति का इनकम नहीं बढ़ रहा? वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के नीचे चुपचाप कर लें ये उपाय, खुशहाली आएगी!
शादी-ब्याह में होने वाली देरी भी एक बड़ी चिंता होती है। इसके लिए सोमवार का दिन विशेष माना गया है। सोमवार को शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध और बेलपत्र चढ़ाएं। इस दौरान “ॐ सोमेश्वराय नमः” मंत्र का जाप करना फलदायी होता है।
शनि देव की नाराजगी से बचने के लिए शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत लाभकारी होता है। इसके अलावा, साफ-सफाई का ध्यान रखना और बिना बात के गुस्सा न करना भी जीवन में सकारात्मकता लाता है।
लाल किताब केवल उपाय ही नहीं बताती, बल्कि यह भी सिखाती है कि हमें किन गलतियों से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप पराई स्त्री पर बुरी नजर डालते हैं, शराब का सेवन करते हैं या किसी को बेवजह तकलीफ देते हैं, तो शनि देव नाराज हो सकते हैं।