घर के इन स्थानों पर कलावा बांधना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

घर में इन स्थानों पर बांध दें कलावा, गृहक्लेश से मिलेगी मुक्ति, धन-धान्य से भरा रहेगा घर, शुभ ही शुभ का आगमन

हर शुभ कार्य में कलावा बांधने की परंपरा हिंदू धर्म में सदियों से चली आ रही है। कलाई के साथ ही कलावा आप घर के कुछ स्थानों पर बांधकर भी लाभ पा सकते हैं।

सीमा कुमारी

Kalawa Rules: हिंदू धर्म में कलावे को पवित्र एवं शुभ माना जाता है। कलावा को हिंदू धर्म में रक्षा सूत्र के नाम से भी जाना जाता है। किसी प्रकार के पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान में हाथ में कलावा जरूर बांधा जाता है और यह माना जाता है कि इससे उस कार्य की पवित्रता बनी रहती है।

ऐसा माना जाता है कि कलावा बांधने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश का आशीर्वाद व्यक्ति को मिलता है। इस सकारात्मक ऊर्जा और ईश्वरीय शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है।

हर शुभ कार्य में कलावा बांधने की परंपरा हिंदू धर्म में सदियों से चली आ रही है। कलावा बांधने से न केवल ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों का प्रतिकूल प्रभाव भी यह कम कर देता है। कलाई के साथ ही कलावा आप घर के कुछ स्थानों पर बांधकर भी लाभ पा सकते हैं। आइए जानते हैं घर के किन स्थानों पर कलावा बांधना शुभ हो सकता है।

घर के इन स्थानों पर कलावा बांधना शुभ :

तुलसी में बांधें कलावा

तुलसी का पौधा अधिकतर हिंदू घरों में मिल जाता है। तुलसी में भी माता लक्ष्मी का वास माना गया है। इसलिए तुलसी के पौधे पर कलावा बांधने से भी आपको सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। घर परिवार में खुशियां आती हैं और करियर से जुड़ी कई परेशानियों का हल भी आपको मिलता है।

घर के मंदिर बांधें कलावा

घर के मंदिर में भी आपको कलावा अवश्य बांधना चाहिए। यह कलावा अगर किसी प्राचीन मंदिर से लाया गया हो तो और भी शुभ होता है।

मंदिर के शिखर पर या फिर मंदिर में रखी किसी मूर्ति पर भी कलावा आप बांध सकते हैं। ऐसा करने से पारिवारिक खुशियां आपको मिलती हैं। वहीं ईश्वर का आशीर्वाद भी घर के सदस्यों पर बरसता है।

रसोई में यहां बांधे कलावा

रसोई में आप खिड़की पर, पानी के बर्तन पर या फिर फ्रिज के हैंडल पर कलावा बांध सकते हैं। हालांकि वही कलावा बांधने के लिए इस्तेमाल करें जो किस धार्मिक क्रिया कलाप में प्रयोग में लाया गया हो। किचन में बताए गए स्थानों पर कलावा बांधने से मां अन्नपूर्णा की कृपा आप पर बरसती है और घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

तिजोरी में बांधें कलावा

घर के धन स्थान यानि तिजोरी पर भी कलावा बांधने से आपको सुखद परिणाम मिलते हैं। तिजोरी पर कलावा बांधने से धन की देवी माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर बरसता है। अगर आप लक्ष्मी पूजा में इस्तेमाल हुए कलावे को तिजोरी पर बांधते हैं, तो लाभ कई गुना बढ़ सकता है।

जानिए कलावा बांधने के लाभ

कलावा कलाई में बांधा जाता है, वहीं कुछ लोग इसे गले में भी धारण करते हैं। कलावा नकारात्मकता को दूर करता है और आपके स्वास्थ्य पर भी इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि मांगलिक कार्य में इसे धारण करने से वह कार्य सफल होता है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही