सुबह उठते ही क्या न देखें (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

सुबह उठते साथ अगर देख लिए इनमें से कोई भी चीज, तो पूरा दिन हो जाएगा खराब! बचना आपके हाथ है

Early Morning Mistakes: सुबह उठते ही कुछ चीजों को देखना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दिन की शुरुआत नकारात्मक संकेतों से होने पर पूरे दिन परेशानियाँ और बाधाएँ बनी रह सकती हैं।

सीमा कुमारी

Subah Uthkar Kya Nahi Dekhna Chahiye:कई लोगों को कहते सुना होगा ‘आज का दिन ही खराब है’, लेकिन इसके पीछे छिपे कारणों पर हम कभी ध्यान नहीं देते। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नींद से जागते समय हमारा मन और शरीर सबसे अधिक संवेदनशील अवस्था में होते हैं।

ऐसे में उस समय जो भी दृश्य हमारी आंखों के सामने आता है, उसका सीधा प्रभाव हमारी मानसिक ऊर्जा, सोच और पूरे दिन के भाग्य पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते है सुबह उठते ही क्या भूलकर भी नहीं देखने चाहिए?

सुबह उठते ही क्या नहीं देखने चाहिए?

  • आईने में अपना चेहरा देखना

वास्तु विशेषज्ञों का मानना ​​है कि, हम में से अधिकतर लोगों की आदत होती है सुबह उठते ही आईने देखने की। लेकिन, वास्तुशास्त्र के अनुसार, ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। रात भर की नकारात्मक ऊर्जा सुबह चेहरे पर होती है। शीशा देखने से वह ऊर्जा वापस आप में समा जाती है, जिससे दिनभर चिड़चिड़ापन रह सकता है।

  • जूठे बर्तन देखना

अगर आप सुबह उठकर किचन में सबसे पहले रात के जूठे बर्तन देखते हैं, तो यह सीधे तौर पर आर्थिक तंगी को न्योता देना है। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

  • जंगली जानवरों की तस्वीर

बेडरूम में कभी भी हिंसक जानवरों की फोटो न लगाएं। सुबह इन्हें देखने से स्वभाव में क्रोध बढ़ता है और परिवार में क्लेश होने की संभावना रहती है।

  • बंद घड़ी देखना

वास्तु विशेषज्ञों के मुताबिक, सुबह उठते ही बंद घड़ी देखना बहुत अशुभ है। यह आपके जीवन में ठहराव और कार्यों में बाधा आने का संकेत है। यह दर्शाता है कि आपका अच्छा समय रुक गया है।

  • झाड़ृ या कूड़ेदान देखना

सुबह उठकर तुरंत झाड़ृ या कूड़ेदान को नहीं देखना चाहिए। यहां तक की सुबह उठकर सबसे पहले झाड़ृ को नहीं उठाना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं तो पूरा दिन नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है पैसों की कमी हो सकती है।

धार्मिक ग्रंथों और वास्तु के जानकारों के अनुसार,इन नकारात्मक चीजों से बचने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि सुबह उठते ही अपनी हथेलियों के दर्शन करें या किसी देवी-देवता की शांत तस्वीर देखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा