किस दिशा में टीवी रखना है शुभ (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

गलत दिशा में लगा टेलीविज़न ख़त्म कर देगा घर का सुख-चैन, जानिए वास्तु के हिसाब से सबसे बढ़िया दिशा

अक्सर लोग वास्तु में यह देखते हैं कि बेडरूम, किचन, आदि कहां होना चाहिए, लेकिन बहुत कम लोग इस पर ध्यान देते हैं कि टीवी कहां होना चाहिए। लेकिन टीवी की सही दिशा बेहद मायने रखती है।

सीमा कुमारी

वास्तुशास्त्र का हमारे जीवन में अहम स्थान माना जाता है। यह हमें बताता है कि घर में कौन सी चीज कहां और कैसे रखी जानी चाहिए। फिर चाहे वह सजावट की कोई वस्तु हो या रोज़मर्रा का इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक सामान। इन्हीं में से एक है टीवी, जो आज हर घर का अहम हिस्सा बन चुका है। टीवी सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि घर के माहौल को भी प्रभावित करता है।

वास्तु के अनुसार, अगर टीवी सही दिशा में न हो, तो यह मानसिक अशांति, रिश्तों में तनाव और आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकता है। वहीं, अगर इसे सही दिशा में रखा जाए तो यह घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। ऐसे में आइए जानते है किस दिशा में टीवी रखना है फायदेमंद?

किस दिशा में टीवी रखना होता है शुभ

पूर्व दिशा

ज्योतिषयों के अनुसार, टीवी रखने के लिए सबसे उपयुक्त पूर्व दिशा को मानी जाती है। कहते है यहां रखने से घर के सदस्य मानसिक रूप से शांत रहते है। खासतौर पर विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों के लिए यह दिशा खास लाभकारी है। क्योंकि इससे एकाग्रता और सोचने-समझने की क्षमता अच्छी होती है।

उत्तर दिशा

आपको बता दें,टीवी रखने के लिए उत्तर दिशा भी शुभ मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिशा को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। टीवी अगर उत्तर दिशा की दीवार पर लगा हो, तो यह काम में तरक्की और आर्थिक लाभ के अवसर ला सकता है। इसके अलावा, इस दिशा में टीवी रखने से घर में मानसिक तनाव भी कम होता है।

दक्षिण दिशा अशुभ

ज्योतिष बताते है कि, दक्षिण दिशा को वास्तु में अनुकूल नहीं माना गया है, खासकर टीवी रखने के लिए। लंबे समय तक दक्षिण दिशा में टीवी देखकर समय बिताने से घर में कलह, स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें और नकारात्मक सोच बढ़ सकती है। यह दिशा मानसिक अशांति और पारिवारिक तनाव को जन्म दे सकती है। इसलिए इस दिशा में टीवी रखने की मनाही होती है।

यह भी पढ़ें-शनि जयंती के दिन शनिदेव को अर्पित करें ये 4 फूल, साढ़ेसाती हो या ढैया, मिलेगा छुटकारा और बरसेगा धन!

बेडरूम में टीवी रखना चाहिए या नहीं

आजकल ज्यादातर लोगों के बेडरूम में टीवी होता है। लेकिन आपको बता दें, यह आदत रिश्तों में दूरी और सेहत में गिरावट का कारण बन सकती है, खासकर जब टीवी को बेड के ठीक सामने रखा गया हो।

बेडरूम में टीवी रखना ज़रूरी हो तो ध्यान रखें कि वह पूर्व या उत्तर दिशा में ही हो और सोते समय टीवी को ढक दें, ताकि उसमें शरीर का प्रतिबिंब न दिखे। इससे अनजाने में होने वाले नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान