पितृपक्ष (सौ.AI)
धर्म

Pitru Paksha:पितृपक्ष में दिखें ये 5 संकेत तो समझें पितरों की कृपा! बदल सकती है आपकी किस्मत

Pitru Paksha Auspicious Signs: पितृपक्ष के दौरान कुछ खास संकेतों को धार्मिक मान्यताओं में पितरों की कृपा और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। जानें ऐसे 5 संकेत, जिन्हें शुभ माना जाता हैं।

सीमा कुमारी

Pitru Paksha 2026 Shubh Sanket: भाद्रपद माह की पूर्णिमा से पितृपक्ष की शुरुआत हो जाती हैं और यह आश्विन माह की अमावस्या तक चलती हैं। पितृपक्ष को हिंदू धर्म में पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति श्रद्धा जताने का खास समय बताया गया है। इस दौरान लोग श्राद्ध-तर्पण और पिंडदान आदि करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से हमारे पूर्वज प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा अपने परिवार में बनाए रखते है।

वहीं इस दौरान मिलने वाले कुछ ऐसे संकेत भी होते हैं जिन्हें पितरों की कृपा का प्रतीक माना जाता है। इन संकेतों के मिलने पर आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं संकेतों के बारे में

पितृपक्ष में दिखें 5 संकेत तो रातों-रात बदल सकती है जिंदगी

मुख्य द्वार पर गाय का आना

धार्मिक ग्रथों में पितृपक्ष के दौरान घर के मुख्य द्वार पर गाय का आना शुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि, ऐसा होना मतलब पितृ आपसे प्रसन्न हैं और आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। गाय का दरिद्रता के दूर होने का भी संकेत माना जाता है। आपके घर की चौखट पर भी अगर पितृपक्ष के दौरान गाय आए तो उसे भोजन आपको जरूर खिलाना चाहिए।

भूखे व्यक्ति का भोजन मांगना

कहा तो ये भी जाता है कि, पितृपक्ष के दौरान किसी भूखे व्यक्ति आपसे अन्न मांगे या खाना खिलाने को कहे तो गलती से भी उसे मना न करें, उसे खाना जरूर खिलाएं। पितृपक्ष में किसी जरूरतमंद का आपसे अन्न मांगना शुभ संकेत माना जाता है अगर आप उसे खाना खिलाते हैं तो पितरों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है।

पौधों का अचानक हरा-भरा होना

यदि आपके घर में कोई पौधा मुरझाया हुआ हो और पितृपक्ष के दौरान वो अचानक हरा-भरा हो जाए तो समझ लें पितरों की कृपा आप पर बरसने वाली है। ऐसा होने पर पितृदोष से आप मुक्त हो सकते हैं और जीवन में सकारात्मका बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं।

घर में काली चींटियों का आना

घर में काली चींटियों का आना भी पितरों की असीम कृपा का प्रतीक माना जाता है। ऐसा होने पर आपको आर्थिक और पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर आपके घर में पितृपक्ष के दौरान काली चींटियां आएं तो उन्हें भगाने की जगह आपको आटा, शक्कर उन्हें खिलाना चाहिए।

सपने में पितरों को खुश देखना

सपने में पितरों को खुश देखना भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है। यह इस बात का प्रतीक है कि पितृ आपके जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं और जीवन के हर क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले