हरतालिका तीज व्रत नियम  (सौ.AI)
धर्म

Hartalika Teej 2026: गलती से टूट जाए हरतालिका तीज का व्रत तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये उपाय

Hartalika Teej Puja Vidhi: अगर किसी कारणवश आपका हरतालिका तीज का व्रत टूट जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में माता पार्वती से क्षमा मांगकर कुछ विशेष धार्मिक उपाय किए जा सकते हैं।

सीमा कुमारी

Hartalika Teej Vrat Khandit: हरतालिका तीज का व्रत तीनों तीजों में सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, जिसमें महिलाएं 24 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में रात्रि जागरण कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।

यह व्रत 24 घंटे का होता है और निर्जला रखा जाता है यानी इसमें कुछ भी खाया पीया नहीं जाता है। अगर यह व्रत किसी कारणवश टूट जाता है, तो यहां बताए कुछ उपाय करके व्रत का फल प्राप्त कर सकते है।

गलती से व्रत टूट जाए तो क्या करना चाहिए?

शिव और मां पार्वती से क्षमा मांगें

धार्मिक एवं ज्योतिष मान्यता के अनुसार,अगर किसी गलती के कारण आपका हरतालिका तीज व्रत टूट गया है ऐसी स्थिति में स्नान करने के बाद मंदिर में बैठकर भगवान शिव और मां पार्वती से क्षमा मांगें। मान्यता है कि, ऐसा करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

किसी पंडित से सलाह ले

इसके अलावा, हरतालिका तीज व्रत टूट जाने पर आप किसी पंडित की सलाह ले सकते है। इस व्रत के पूर्ण फल की प्राप्ति के लिए आपको पंडित दान और अन्य उपाय करने की सलाह दे सकते हैं।

सुहाग की चीजों का दान करें

हरतालिका तीज व्रत की पूजा के दौरान कथा का पाठ न करना या नींद आने की वजह से व्रत दोष लगता है, तो ऐसे में आप श्रद्धा अनुसार मंदिर या सुहागिन महिलाओं को सुहाग की चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से व्रत सफल होता है।

तुलसी पते का सेवन

अगर गलती से हरतालिका तीज व्रत टूट गया है तो घबराएं नहीं और माता पार्वती से क्षमा मांगे। गलती से कुछ खा लिया है तो इसके बाद तुरंत तुलसी दल का सेवन करें। ध्यान रहे कि व्रत जानबूझकर न तोड़ें, इससे व्रत का फल प्राप्त नहीं होगा।

पंचोपचार पूजा करें

अगर गलती से कुछ खा लिया है और हरतालिका तीज व्रत टूट गया है तो पंचामृत से मां पर्वती और शिवजी को स्नान कराएं और फिर पंचोपचार पूजा कर क्षमा मांगे। पूजा के बाद आरती कर पूजा संपन्न करें।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप