घर में कनखजूरा दिखना शुभ या अशुभ है (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

घर में कनखजूरा निकल आए, तो जानिए आपकी कुंडली में कौन से ग्रह से है इसका संबंध

ज्‍योतिष और वास्‍तु शास्‍त्र में कुछ जीवों को बहुत शुभ माना गया है। घर में इन जीवों का आना या दिखना खास संकेत देता है। जानिए घर में कनखजूरा दिखने का क्‍या मतलब होता है।

सीमा कुमारी

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में अधिकतर घरों में कनखजूरा निकलता है। बता दें, कनखजूरा एक तरह का कीड़ा होता हैं। इसे देखकर आमतौर पर लोग डर जाते हैं लेकिन वास्तु के हिसाब से कनखजूरा का निकलना सौभाग्य और दुर्भाग्य का संकेत दे सकता है।

आपको बता दें कि कनखजूरा को राहु का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए अगर घर में कभी निकले, तो इसे मारे नहीं बल्कि घर के बाहर फेंक आएं। क्योंकि कनखजूरा को मारने से कुंडली में राहु की स्थिति कमजोर हो जाती है। ऐसे में आइए जानते है घर में किस तरह से कनखजूरा दिखने शुभ या अशुभ है।

घर में कनखजूरा दिखने का मतलब

ज्योतिषयों के अनुसार, छिपकली की तरह कनखजूरा के घर में अलग-अलग जगह पर दिखने के अलग-अलग मतलब होते हैं-

फर्श पर कनखजूरा रेंगना

यदि घर के अक्‍सर फर्श पर कनखजूरा रेंगता हुआ दिखे तो वास्‍तु के अनुसार यह वास्‍तु दोष होने का संकेत है। घर में बहुत साफ-सफाई रखें और इंस्‍टेक्टिसाइड आदि का छिड़काव करें।

किचन में कनखजूरा निकलना

यदि किचन में कनखजूरा निकले तो यह सेहत के लिए खतरनाक है। इससे बचने का उपाय करें।

बाथरूम, सीढ़ी पर कनखजूरा दिखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर के मुख्य द्वार, शौचालय या सीढ़ियों की दहलीज पर कनखजूरा रेंगता हुआ दिखे तो मान लें कि आपकी कुंडली में राहु कमजोर है। आपको बता दें, यह बड़ी हानि का पूर्व संकेत है। राहु के उपाय करें। साथ ही घर में साफ-सफाई रखें। सीलन ना रहने दें।

यह है आषाढ़ पूर्णिमा की सही तिथि, जानिए इस दिन की महिमा और पूजा का शुभ मुहूर्त

पूजा घर में कनखजूरा निकलना

यदि घर के पूजा रूम कनखजूरा रेंगता हुआ दिखाई दे तो यह सौभाग्य का संकेत है। धन का आगमन हो सकता है, कोई महत्‍वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।

घर के मुख्य द्वार से कनखजूरा बाहर जाना

यदि कनखजूरा घर से बाहर जाता हुआ दिखे तो यह इशारा है कि आपके घर की परेशानियां अपने साथ ले जा रहा है।

घर में मृत कनखजूरा मिलना

अगर घर में मृत कनखजूरा मिले तो इसका मतलब है कि आपके घर पर आने वाली कोई बड़ी विपत्ति टल गई है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी