तीज पर दीपक जलाने का महत्व (सौ.जैमिनी)
धर्म

Hariyali Teej 2026: तीज की शाम तुलसी के पास क्यों जलाना चाहिए घी का दीपक? जानें धार्मिक महत्व

Teej 2026: हरियाली तीज की शाम तुलसी के पास घी का दीपक जलाने की परंपरा को धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जाता है। जानें तीज पर तुलसी के पास दीपक जलाने का महत्व, इससे जुड़ी मान्यताएं और पूजा के सही नियम।

सीमा कुमारी

Hariyali Teej Par Tulsi Puja : आज, 15 अगस्त 2026, शनिवार को हरियाली तीज का पावन पर्व मनाया जा रहा हैं। यह शुभ दिन की पूजा में जितना महत्व माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना का हैं। उतना ही शाम के समय किए जाने वाले कुछ छोटे-छोटे उपायों को भी खास महत्व होता हैं। इन्हीं में से एक है तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना। धार्मिक मान्यता है कि शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और सुख-समृद्धि का वास होता हैं।

तुलसी के पास जरूर जलाएं यह खास दीपक

सनातन हिन्दू परंपरा में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना गया हैं। कई घरों में सुबह-शाम तुलसी के पास दीपक जलाने की परंपरा आज भी निभाई जाती हैं। मान्यता है कि हरियाली तीज के दिन तुलसी के पास दीपक जलाने का महत्व और बढ़ जाता हैं। इस दिन महिलाएं माता पार्वती की पूजा कर अपने परिवार की सुख-शांति और पति के दीर्घायु होने की कामना करती हैं

तुलसी के पास दीपक जलाने का क्या है आध्यात्मिक लाभ?

धार्मिक एवं लोक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज की शाम तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से घर में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहती हैं। कहा जाता है कि दीपक की रोशनी नकारात्मकता को दूर करने का प्रतीक हैं। इसलिए तीज जैसे पवित्र दिन पर तुलसी के पास दीपक जलाना घर के वातावरण को सकारात्मक बनाने वाला धार्मिक कार्य माना जाता हैं।

तीज पर दीपक जलाने का क्या है सही तरीका ?

शाम के समय सबसे पहले तुलसी के पौधे के आसपास की जगह को साफ कर लें। इसके बाद तुलसी के पौधे के पास दीपक रखने के लिए साफ स्थान तैयार करें। फिर मिट्टी या धातु के दीपक में घी डालकर बाती लगाएं और दीपक प्रज्वलित करें। इसके बाद तुलसी माता को प्रणाम करें और श्रद्धा के साथ अपनी मनोकामना कहें।

घी का दीपक जलाना क्यों माना जाता है शुभ?

सनातन हिन्दू परंपरा में घी का दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया हैं। बताया जाता है कि,घी को शुद्ध और सात्विक माना जाता है, इसलिए भगवान की पूजा और आरती में इसका इस्तेमाल किया जाता हैं।

धार्मिक मान्यता की मानें तो, घी का दीपक जलाने से पूजा स्थल का वातावरण सकारात्मक और पवित्र होता हैं। तीज की शाम तुलसी के पास दीपक जलाते समय दीपक में शुद्ध घी का इस्तेमाल करें। दीपक जलाने के बाद तुलसी माता का ध्यान करें और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा