हरियाली तीज सौ.सोशल मीडिया)
धर्म

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर बन रहा है दुर्लभ संयोग! शिव-गौरी पूजा के लिए जान लें शुभ मुहूर्त

Hariyali Teej Puja: हरियाली तीज पर इस बार दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस पर्व का महत्व और बढ़ गया है। यदि आप शिव-गौरी की पूजा करने जा रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय जानें।

सीमा कुमारी

Hariyali Teej Shiv Gauri Worship:  हरियाली तीज का पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। सुहागिनों के लिए यह त्यौहार बड़ा महत्व रखता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला उपवास रखकर माता गौरी और भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करती हैं।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल हरियाली तीज पर 3 योग का संयोग बन रहा है, जो कि धार्मिक दृष्टि से बहुत ही शुभ और फलदायी माना जा रहा है। तो आइए जानते है इस योग और पूजा मुहूर्त के बारे में।

हरियाली तीज कब है?

पंचाग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 14 अगस्त को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। तृतीया तिथि का समापन 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी।

हरियाली तीज पर इस बार बन रहे हैं 3 योग

इस साल की हरियाली तीज पर 3 शुभ योग बन रहे हैं। उस दिन रवि योग, शिव योग और सिद्ध बन रहे हैं। बताया जा रहा है की रवि योग सुबह में 05 बजकर 50 मिनट से शुरू होगा और 16 अगस्त को 03 बजकर 25 ए एम तक रहेगा। रवि योग में सभी दोष खत्म हो जाते हैं, इसलिए यह बहुत ही शुभ योग हैं।

वहीं शिव योग प्रात:काल से लेकर सुबह 07 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। उसके बाद से सिद्ध योग बनेगा, जो 16 अगस्त को सुबह 05 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। शिव योग जप, तप, साधना के लिए और सिद्ध योग कार्यों में सफलता के लिए शुभ है। उस दिन ये तीनों योग शुभ फलदायी हैं।

हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:50 बजे से 5:35 बजे तक

  • प्रातः संध्या: सुबह 5:12 बजे से 6:19 बजे तक

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:17 बजे से 1:08 बजे तक

  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:51 बजे से 3:42 बजे तक

  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:06 बजे से 7:29 बजे तक

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO