हनुमान जी की पूजा(सौ.AI) 
धर्म

हनुमान जी की पूजा में महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, वरना निष्फल जाएगी पूजा

Hanuman Puja Rituals For Females: हनुमान जी की पूजा में महिलाओं को कुछ खास नियमों का ध्यान रखना चाहिए, तभी पूजा का पूरा फल मिलता है। आइए जानिए महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

सीमा कुमारी

Hanuman Ji Puja Rules For Women: 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को पूरे देशभर में हनुमान जयंती मनाई जा रही है। यह जयंती मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भक्त हनुमान जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हर साल मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन महावीर हनुमान का जन्म हुआ था।

लोक मान्यता के अनुसार, महिलाओं को हनुमान जी का पूजन नहीं करना चाहिए। हालांकि, यह धारणा सिर्फ मान्यताओं के अनुसार है। धर्म शास्त्रों में ये कही नहीं कहा गया है कि महिलाएं हनुमान जी की पूजा नहीं करना चाहिए।

लेकिन, धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, महिलाओं को हनुमान जी की पूजा करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए?

हनुमान जी की पूजा करते समय महिलाएं रखें ये खास ध्यान

  • सिंदूर न लगाएं

धर्म शास्त्रों के अनुसार, हनुमान जी की पूजा करते समय महिलाओं को उनकी मूर्ति पर चढ़ा सिंदूर सीधे नहीं लगाना चाहिए, बल्कि इसे पंडित से लेकर ही लगाना उचित माना गया है।

  • मूर्ति को न करें स्पर्श

धर्म एवं लोक मान्यता है कि हनुमान जी ब्रह्मचारी है. इसलिए महिलाओं को विशेष रुप से उनकी मूर्ति को नहीं छूना चाहिए। ऐसे में हनुमानजी की मूर्ति को दूर से प्रणाम करके या फूल चढ़ाकर पूजा करनी चाहिए।

  • मासिक धर्म के दौरान पूजा न करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाओं को मासिक धर्म के समय किसी भी प्रकार पूजा- पाठ खासतौर पर हनुमान जी की पूजा नहीं करनी चाहिए। महिलाएं इस दौरान मानसिक रुप से उनका स्मरण कर सकती हैं।

  • चोला न चढ़ाएं

महिलाओं को हनुमान जी पर चोला चढ़ाने से मना किया जाता है। ऐसे में महिलाओं को भगवान को चोला नहीं चढ़ाना चाहिए। केवल पुरुष ही चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को चोला चढ़ा सकते हैं।

  • शुद्धता का रखें ध्यान

शास्त्रों में हनुमान जी की पूजा में शुद्धता का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि हनुमान जी की पूजा के दौरान नए या साफ कपड़े ही पहनने चाहिए। मान्यता है कि हनुमान जी को लाल रंग बेहद प्रिय है। इसलिए पूजा के दौरान महिला व पुरुष दोनों को लाल रंग का वस्त्र पहनना शुभ माना गया है।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें